दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी

गांव तावली स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में आयोजित जलसे में पंजाब के शाही इमाम ने दिखाया मुआशरे को आईना

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में बुधवार को सालाना जलसा एवं दस्तरबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीनी तालीम पूरी करने वाले 54 तालिब ए इल्म की दस्तरबंदी की गई। कार्यक्रम में 13 छात्रों ने मुफ्ती, 12 ने आलिम, 20 ने हाफिज, छह ने क़ारी और दस छात्रों ने आलिम की डिग्री हासिल की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी रहे। उन्होंने मदरसे के छात्रों को पगड़ी पहनाकर और गले में मेडल डालकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी तकरीर में उन्होंने इस्लाम के मूल संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम प्रेम, मोहब्बत और भाईचारे का धर्म है। हमें अपने वतन, अपने मुल्क और समाज के सभी लोगों से मोहब्बत करना चाहिए और पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम देना चाहिए। इस दौरान शाही इमाम ने समाज में फतवों की बढ़ती प्रवृत्ति पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज हर किसी को फतवा चाहिए। किसी को प्रधान के खिलाफ फतवा चाहिए, किसी को मौलवी के खिलाफ, किसी को अपने भाई के खिलाफ, यहां तक कि किसी को पड़ोसी के खिलाफ भी फतवा चाहिए। लेकिन कोई भी अपने लिए फतवा लेने नहीं जाता। उन्होंने कहा कि जो लोग यह दावा करते हैं कि वे जो कहते हैं, मुंह पर कहते हैं, ऐसे लोगों से बड़ा बेईमान और नालायक कोई नहीं हो सकता। सच्चाई यह है कि आत्ममंथन से लोग बचते हैं और अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते।
मीडिया से बातचीत में मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी ने शिक्षा व्यवस्था पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे परीक्षा में पिछड़ जाते हैं, उन्हें दोबारा आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता, जबकि अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को आसानी से अवसर मिल जाते हैं। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और मदरसों से अपील की कि पढ़ाई में पीछे रह गए बच्चों को एक और मौका दिया जाए, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। जामिया मिलिया इस्लामिया से जुड़े एक कथित मामले पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन किसी भी शिक्षक द्वारा छात्र के साथ हिंसक या अपमानजनक व्यवहार किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था को संवेदनशील और मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया के इस सालाना जलसे में बड़ी संख्या में उलेमा, समाजसेवी उमर कुरैशी, अहमद नवाज , वहाब खान, शाहनवाज, अकरम खान, नदीम अहमद, काशिफ, और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल धार्मिक उत्साह, अनुशासन और भाईचारे से भरा रहा।

इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चार दरोगाओं ने दागी छह गोलियां, तीन बदमाशों को लगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, पांच घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »