रोड सेफ्टी में सौगातः सुरेंद्र नगर में मीनाक्षी स्वरूप ने किया हाईमास्क लाइट का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के शहरी विकास और रोड सेफ्टी को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन लगातार कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में जानसठ रोड स्थित सुरेंद्र नगर के बाहर हाई मास्क लाइट स्थापित कर क्षेत्रवासियों को बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था का लाभ देने की पहल की गई है। लाइट के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जानसठ रोड स्थित सुरेंद्र नगर के बाहर स्थापित की गई हाई मास्क लाइट का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह कार्य नगर पालिका द्वारा रोड सेफ्टी अभियान के अंतर्गत पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। शुभारंभ अवसर पर सुरेंद्र नगर व आसपास के क्षेत्रों के निवासी परिवार, दुकानदार, व्यापारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम में फीता काटकर हाई मास्क लाइट को शुरू किया गया तथा इसके बाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन शहर में रोड सेफ्टी और पथ प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता पर सुधार रहा है। उन्होंने बताया कि नगर में चार मुख्य स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने का निर्णय लिया गया था। इनमें नई मंडी, जानसठ रोड और एटूजेड कॉलोनी पर हाई मास्क लाइट लग चुकी हैं, जबकि वहलना चौराहे पर लाइट जल्द स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही रिफ्लेक्टर लगाने, मार्गों पर सुधार कार्य और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में अन्य प्रयास भी तेजी से जारी हैं।

इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पथ प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और रात्रिकालीन आवाजाही सुरक्षित होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नगर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों में सहयोग देना जारी रखें। समारोह में मुख्य रूप से सभासद पति राहुल पंवार, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, शीशपाल पुंडीर, डॉ. अहलावत, शिवानी जैन, सुखबीर सिंह कुकरालिया, विशाल गर्ग, तेजराज गुप्ता, भीम सिंह, पवन कुमार, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय त्यागी एडवोकेट, अनिल पालीवाल, महेश चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराने की मांग तेज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मनुस्मृति के अपमान के विरोध में दलित व पिछड़े मजदूर-किसानों का प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मन की बात सुनकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »