रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला पर सावन मास के पावन अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। शुभारंभ से पूर्व नगर में 108 सुहागिन महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण कर शनिदेव मंदिर से कथा स्थल तक नंगे पांव शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बैंड-बाजों की धुन पर झूमते हुए, सावन की रिमझिम फुहारों में भीगती नगर की विभिन्न गलियों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मौलाना की तहरीर पर सनातनी वॉरियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

कथा का शुभारंभ काशी निवासी पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। उन्होंने शिव महापुराण की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस मास में शिव कथा का श्रवण, पूजन और दान अनंत पुण्य प्रदान करता है। कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में देवराज नामक ब्राह्मण ने ज्वरावस्था में शिव महापुराण का श्रवण कर भवसागर से पार पाया। इसी प्रकार पथभ्रष्ट ब्राह्मण-ब्राह्मणी चंचुला और बिंदुग का भी उद्धार हुआ। गंगोत्री तिवारी जी ने कहा कि कलियुग में जो भी श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण की कथा का श्रवण करता है, भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस पावन अवसर पर मांगेराम कश्यप और राजाराम शर्मा ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन कर आरंभिक विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम में पंकज गर्ग, नीरज गर्ग, सचिन सैन, राजेन्द्र हलवाई, रविन्द्र सैनी, रामबीर, श्याम सिंह कश्यप, मनोज कश्यप, विकास कश्यप, विकास बॉबी, रमेश चंद गुप्ता, छेदीराम पांडेय, डॉ. ललित शर्मा, उर्मिला, सविता सेन, आरती सेन, मंजू चौधरी, सुमित्रा चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »