मौनी अमावस्या पर संगम में तनाव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका, साधु-संतों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम स्नान के लिए पहुंचे ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ पुलिस और मेला प्रशासन ने संगम तट से पहले ही रोक दिया। जुलूस के साथ आगे बढ़ने की अनुमति न मिलने पर मौके पर मौजूद साधु-संतों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे संगम क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस प्रशासन का कहना था कि सुरक्षा कारणों से जुलूस के साथ संगम तट तक जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती और शंकराचार्य केवल सीमित संख्या में सहयोगियों के साथ ही स्नान कर सकते हैं। इस पर शंकराचार्य ने आपत्ति जताते हुए पुलिस और मेला प्रशासन पर मनमाने रवैये का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

पुलिस से झड़प की सूचना मिलते ही वायरलेस अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल संगम तट पर तैनात कर दिया गया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और मेलाधिकारी ऋषिराज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद शंकराचार्य के समर्थकों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने हालात बिगड़ने से रोकने के लिए 20 से अधिक साधु-संतों को हिरासत में ले लिया। वहीं, कुछ समर्थकों द्वारा पांटून पुल संख्या चार के पास बैरिकेडिंग को नुकसान पहुंचाने की भी सूचना है।

इसे भी पढ़ें:  घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत...बेटे की हालत गंभीर

तनावपूर्ण हालात के बीच संगम घाटों पर आम श्रद्धालुओं का स्नान जारी है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने समर्थकों के साथ संगम पहुंचने से पहले ही बैठ गए और पुलिस प्रशासन के निर्णय के खिलाफ विरोध जताया। जैसे-जैसे समर्थकों की संख्या बढ़ रही है, प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा उप जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित

फिलहाल पुलिस अधिकारी शंकराचार्य और उनके समर्थकों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सोना-चांदी में अचानक पलटी बाज़ार की चाल, चांदी ₹25 हजार टूटी, सोना भी फिसला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-संचारी रोग की रोकथाम को पालिका ने शुरू किया विशेष सफाई अभियानजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »