सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

स्वामी यशवीर महाराज ने मेरठ प्रशासन से मांगी गांव सठला में शिव मंदिर के निर्माण की अनुमति, निजी भूमि पर मंदिर नहीं बनने देने का आरोप

मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने एक वीडियो संदेश जारी कर मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में शिव मंदिर निर्माण को लेकर हो रहे विवाद पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। स्वामी ने आरोप लगाया कि गांव का मुस्लिम समाज दलित जाटव समुदाय को उनकी निजी भूमि पर शिव मंदिर बनाने नहीं दे रहा है।
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि गांव सठला में लगभग 20,000 मुसलमान रहते हैं जबकि दलित जाटव समाज की संख्या लगभग 500 है। गांव में 15 से 20 मस्जिदें हैं, लेकिन दलित समाज को अपनी निजी जमीन पर शिव मंदिर बनाने का अधिकार तक नहीं दिया जा रहा। यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जहाँ हिंदुओं को पूजा स्थल बनाने से रोका जाए।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर स्नान को लेकर अलर्ट दिखी फोर्स, अफसरों ने किया पैदल मार्च

उन्होंने कहा कि दलित समाज स्वतंत्रता के बाद से ही शिव मंदिर बनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन आज तक उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। इसे समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वामी ने मेरठ पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। स्वामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मंदिर निर्माण की अनुमति नहीं मिली तो हम हिंदू समाज को साथ लेकर स्वयं मंदिर निर्माण के लिए गांव पहुंचेंगे। उन्होंने हिंदू समाज से भी आह्वान किया कि वे दलित जाटव समुदाय को शिव मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग दें। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो जारी होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने की टैक्स बढ़ाने की तैयारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नालाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक सरोकार की मिसालः महिला ब्राह्मण सभा ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटी जर्सियांजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »