गंगा घाट पर स्नान को लेकर अलर्ट दिखी फोर्स, अफसरों ने किया पैदल मार्च

श्रद्धालुओं से संवाद कर जानी कुशलक्षेम, मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने पर दिया विशेष जोर

मुजफ्फरनगर। कार्तिक मास के पावन अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत स्थित पवित्र तीर्थस्थल शुक्रताल में आयोजित कार्तिक गंगा स्नान मेला-2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने मुख्य स्नान घाट, पार्किंग स्थल, मार्गों, कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और आमजन के प्रति सौम्य व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। मेला क्षेत्र में पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मेला व्यवस्था को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शराब के नशे में धुत्त पूर्व मंत्री के पुत्र ने मां-बेटी संग की छेड़छाड़

श्रद्धालुओं ने पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर बंसल ने सफाई कर्मियों से भी बातचीत की, उनके कार्य की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही श्रद्धा का प्रथम प्रतीक है, अतः प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाए। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर, तथा क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु मनोज गंगवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अपराधियों को मुजफ्फरनगर पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट, 23 पर लगा गैंगस्टरजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »