विकास राठी उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम में गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्त

मुजफ्फरनगर के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे विकास को मिला उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से सम्मान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे विकास राठी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने अंडर-14 राज्य टीम का गेंदबाजी प्रशिक्षक बनाकर सम्मानित किया है। यह नियुक्ति राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी से ठीक पहले की गई है, जिसमें पिछली बार की विजेता उत्तर प्रदेश की टीम भाग लेगी। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी और इसमें सेंट्रल जोन के अन्य राज्यों उत्तराखंड, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और बिहार की टीमें भी शिरकत करेंगी।
निदेशक मनोज पुंडीर नें बताया कि विकास राठी न केवल मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हैं, बल्कि वे पहले अंडर-19 प्रदेश टीम के लिए खेल चुके हैं और पिछले वर्ष की चौंपियन अंडर-16 उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर भी रह चुके हैं। उनके पास युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का व्यापक अनुभव है और उनकी इस नियुक्ति को क्रिकेट प्रेमियों ने सराहा है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर, चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, कुशल पाल सिंह, योगेंद्र मलिक, इन्दर माथुर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित, सीए अजय जैन, रोहन त्यागी, शिरीष वर्मा, संजय चौधरी, डॉ. हेमंत,अरशद सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें इस नई भूमिका पर शुभकामनाएं दी हैं।
विकास राठी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम को एक मजबूत गेंदबाजी इकाई के रूप में तैयार करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मौका न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इस नियुक्ति से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और उत्तर प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  अटल आवासीय विद्यालय में द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  14 साल से फरार दस हजार का इनामी अजेन्द्र पुलिस ने दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »