भाजपा सरकार में साकार हुआ मुजफ्फरनगर के गरीबों का अपने घर का सपना

गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घरों का मिला लाभ, लोगों ने भाजपा सरकारों की योजनाओं को सराहा

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक यादगार अवसर आया। वर्षों से अपने घर का सपना संजोए ये परिवार अब भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत अपना नया आशियाना पा सके। इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।
सोमवार को मुज़फ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को उनके पक्के आवास आवंटित किए गए। यह कार्यक्रम उन परिवारों के लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ, जिनका वर्षों पुराना सपना आज भाजपा सरकार की संवेदनशील और गरीब-हितैषी नीतियों के चलते साकार हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAFAR-एटीएम बदलकर बुजुर्ग के खाते से शातिर ने उड़ा दिए 1.30 लाख रुपये

कार्यक्रम में लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के पश्चात मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास केवल नारा नहीं बल्कि धरातल पर उतरती हुई सच्चाई है। भाजपा सरकार निरंतर यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक आवास, सम्मान और सुरक्षा पहुंचे। यह योजना गरीबों को सिर्फ छत ही नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार भी प्रदान कर रही है।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम में पात्रों को भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी नीति और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर हमें यह याद दिलाता है कि सरकारी योजनाएं सही दिशा में लागू हों, तो किसी भी गरीब और जरूरतमंद परिवार का जीवन बदल सकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले समय में भी हर पात्र व्यक्ति को आवास योजना का लाभ मिले। यह सरकार की प्रतिबद्धता और समाज के प्रति संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस अवसर पर लॉटरी के माध्यम से चुने गए परिवारों ने खुशी और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों को उनके पक्के आवास के दस्तावेज और प्रतीकात्मक चाबियाँ प्रदान की गईं, जिससे उनका जीवन स्थायित्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। इस अवसर पर सीडीओ कमलकिशोर कंडारकर, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह व अन्य अधिकारी तथा भाजपा के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्तीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली सिलेंडर चोरी खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »