तनाव और दबाव में नहीं चलायेंगे उद्योग, चाहे जिला छोड़ना पड़ेः पंकज अग्रवाल

आरडीएफ को लेकर उद्योगों ने प्रशासनिक अफसरों के समक्ष दिखाई अकड़, कहा-किसान नेता के साथ हुई तीखी बहस

मुजफ्फरनगर। आरडीएफ को लेकर जनपद के उद्योग आये दिन किसान संगठनों के द्वारा किये जा रहे धरने और प्रदर्शन, फैक्ट्रियों पर दबाव की राजनीति को लेकर अब मुखर हो गये हैं। गुरूवार को हुई किसान संगठन और उद्योगपतियों की मीटिंग में जिला प्रशासन बिचौलिया बना रहा। करीब ढाई घंटे चली इस मीटिंग में उद्योग पति भी पूरे मूड में नजर आये। सभी उद्योगों के मालिक और एसोसिएशन के पदाधिकारी संकल्पित दिखे कि किसी भी नाजायज दबाव को सहन नहीं करेंगे। किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मीटिंग में जब यह कह दिया कि आरडीएफ जलाया गया या जिले में मंगाया गया तो इसको लाने वाले वाहनों के पहियों में भाला घुसेड़ देंगे तो उद्योगपतियों ने भी दो टूक जवाब देने में परहेज नहीं किया, साफ कर दिया गया कि आरडीएफ में भाला लगा तो उद्योगों पर ताला लगा दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योग

पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और बिन्दल डुप्लैक्स लि. के एमडी पंकज अग्रवाल मीटिंग में पूरी तरह से दबंग नजर आये। उन्होंने साफ कर दिया कि यदि एक जनवरी से आरडीएफ को रोका गया तो जिले में एक भी उद्योग नहीं चलेगा। पेपर मिलों के साथ ही दूसरे उद्योगों को भी बंद कर दिया जायेगा, ताला लगाकार चाबियां डीएम को सौंपने को सभी उद्योग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दबाव और तनाव भरे माहौल में उद्योग चलाने को कोई भी तैयार नहीं है। आये दिन के धरने और प्रदर्शन के नाम पर अवैध वसूली को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोध

उद्योग परेशान हैं। ऐसे में हम भी संघर्ष करेंगे। फैक्ट्रियों को चलाने के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का जिम्मा जिला प्रशासन का है, शासन का है। यदि कोई उद्योग नाजायज काम कर रहा है, नियमों की अनदेखी हो रही है तो कार्रवाई की जाये, हम नहीं रोंगे, लेकिन आरडीएफ स्वच्छ भारत मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को स्वच्छ बनाने की कड़ी में चलाई जा रही एक महत्वकांक्षी योजना है। ऐसे में उद्योग माडिफाइ हुए हैं। मशीनरी लगाई गई हैं। ऑनलाइन मानीटरिंग हो रही है। यदि दबाव और तनाव का एक माहौल बनाकर में उद्योगों को सताया गया तो हम जिला छोड़ देंगे और जिला ही नहीं प्रदेश यहां तक की देश भी छोड़ने को उद्योगपति तैयार बैठे हैं। सुरक्षा और सुरक्षित माहौल देना सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के आंदोलन की बड़ी जीत-मुजफ्फरनगर में बाहरी कूड़े के परिवहन पर रोक

पंकज अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग में मुख्य तौर पर यह तय किया गया है कि फैक्ट्रियों के बाहर यातायात जाम की स्थिति न हो, गन्दगी के कारण फिसलन न हो इसके लिए पूर्व में ही एसोसिएशन ने उद्योगों की एक कमेटी बना दी है, जो लगातार प्रतिदिन निगरानी कर रही है। इस कमेटी में उद्योगपति ही शामिल हैं। जो समस्या उठी हैं, उनके समाधान के लिए एसोसिएशन ने प्रशासन से एक माह का समय मांगा है, उसमें बहुत कुछ ठीक करने का प्रयास किया जायेगा। प्रदूषण कम करने के लिए हम प्रशासन के सहयोग करने को पूरे तरह से तैयार हैं। इसके बाद यदि आरडीएफ के बहाने उद्योगों को निशाने बनाने, दबाव बनाने और तनाव पैदा करने का काम किया गया तो उद्योग बंद कर दिये जायेंगे, उद्योग अब किसी भी सूरत में दबाव नहीं सहेंगे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान बताया। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट तथा सहायक अभियंता, नगर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »