महामना का संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहाः कपिल देव

कौशल विकास मंत्री ने मालवीय जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, भारत रत्न अटल को भी किया गया याद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने महामना मालवीय जयंती के अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महामना को नमन किया।
शहर के मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पहुँचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगों के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार भारत रत्न ‘महामना’ पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए गए आदर्शों को स्मरण करते हुए मंत्री कपिल देव द्वारा उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अपने संदेश में कहा कि महामना का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षा के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन

इसके पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाज में अतुलनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा ज़रूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का पुण्य कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोनों महान विभूतियों द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान, उनके विचारों, आदर्शों एवं मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का संदेश दिया। निस्संदेह, महामना मालवीय और अटल जैसे महान व्यक्तित्वों का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

इसके साथ ही मंत्री कपिल देव द्वारा शहर के मौहल्ला रामपुरी क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्ष अरविन्द त्यागी के आवास पर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सहभाग कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सादर नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: मां को चाकू मारा, 4 साल की मासूम पानी के टैंक में मिली मृतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में ओवरलोड ट्रक बड़े नाले में गिरा, बड़ा हादसा टला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: मां को चाकू मारा, 4 साल की मासूम पानी के टैंक में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »