चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। शहर की गलियों और मोहल्लों में अब सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुनिश्चित होने जा रही है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को 28 नए गारबेज टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए खरीदे गए ये वाहन सीधे विभिन्न वार्डों में उतारे गए, जिससे बड़े वार्डों में भी हर घर तक सफाई सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका परिसर से पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं सभासदों के साथ खरीदे गए 28 नए गारबेज टिपर वाहनों का उद्घाटन कर शहर की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार दी। शहर के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से खरीदे गए इन वाहनों को उद्घाटन के बाद सीधे वार्डों में भेजा गया, ताकि बड़े वार्डों में हर घर तक कचरा उठाने की सुविधा और आसान हो सके।

वाहनों के लोकार्पण अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वाटिका पैदल भ्रमण करते हुए वहां सफाई व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए हम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से करीब 98 नए गारबेज टिपर वाहनों की खरीद कर रहे हैं। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत करीब 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि से पहली खेप के रूप में 28 नए टिपर वाहनों की प्राप्ति हुई। एआरटीओ से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद इनको आज वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया है। डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने की इससे शुरुआत की गई है। जल्द ही पालिका प्रशासन दो स्लॉट मे 55 और नए गारबेज टिपर वाहन खरीदेगी, जिससे सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था और तेज़ व प्रभावी होगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेलवे स्टेशन की निष्क्रांत सम्पत्ति कब्जा मुक्त कराने की मांग

उन्होंने बताया कि इन वाहनों के आने से वार्डों में कचरा संग्रहण का समय कम होगा और साफ-सफाई के स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। बताया कि ये वाहन नगरपालिका के साथ काम कर रही कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज लि. को हैंड ओवर किये जा रहे हैं। 67 टिपर वाहन पहले उनको दिये गये हैं। इनको आवश्यकता के अनुसार बड़े वार्डों में लगाया जा रहा है, जहां एक गाड़ी से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण में समस्या बनी थी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 40 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए टैण्डर निकाला गया है, साथ ही 30 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए 15वें वित्त में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इनकी खरीद के लिए भी पालिका प्रशासन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, नौशाद पहलवान, मौहम्मद शहजाद, सतीश कुकरेजा, अन्नु कुरैशी, अमित पटपटिया, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज पाल, मोहन वैद, दुष्यंत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डाला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट लूट का खुलासा, 50.70 लाख सहित एक दबोचाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »