नई मंडी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, विजय कौशल महाराज ने किया प्रवचन

सैकड़ों महिलाओं की कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य लोग रहे उपस्थित

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र दिव्यता और अध्यात्म की सुगंध से महक उठी है। रामलीला ग्राउंड में शनिवार से सरस श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके लिए नगरभर में उल्लासपूर्ण और भक्तिमय वातावरण के बीच कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शामिल रही। भव्य कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। इसके पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ।

नई मंडी क्षेत्र में रामलीला भवन परिसर में सात दिवसीय सरस श्रीराम कथा को लेकर सवेरे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर कथा आयोजक प्रमुख उद्यमी भीम सैन कंसल के मीका विहार स्थित निज निवास से नई मंडी रामलीला ग्राउंड तक भक्तिमय जयघोषों के साथ रवाना हुईं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। यह मनोहारी यात्रा पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का केंद्र बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नगर में इस भव्य आयोजन का बीड़ा प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी भीम सैन कंसल ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा से नगर में आध्यात्मिक वातावरण का विस्तार होकृयही हमारी मंगलकामना है। कलश यात्रा के उपरांत कथावाचक परम पूज्य संत विजय कौशल जी महाराज ने दोपहर 3 बजे से मंच ग्रहण किया और भक्तों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से ओतप्रोत प्रसंगों का रसपान कराया। कथा प्रतिदिन 29 नवंबर 2025 तक दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित होगी। रविवार, 23 नवंबर कृ श्रीराम जन्म उत्सव, 24 नवंबर कृ श्रीराम विवाह एवं भंडारा और 30 नवंबर कृ श्रीराम कथा का समापन एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 30 नवंबर 2025 तक कथा का सुनना और दिव्य झांकियों का दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव होगा।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

भीम सैन कंसल ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक बनेगा। नगरवासी परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की अमृत कथा का लाभ उठा सकेंगे। कलश यात्रा और कथा शुभारंभ अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी अन्नू अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, ममता अग्रवाल, भीम सैन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, अशोक गर्ग, शंकर तायल, सुरेंद्र अग्रवाल, पराग कंसल, विपुल भटनागर, राजेश जैन, योगेश गोयल, रजत राठी, जेपी चच्चा सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, समाजसेवी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भूमि विकास बैंक के उत्पीड़न के चलते किसान की मौत, भाकियू ने लगाए आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरणजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »