मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जेठ के बेटे पर उत्पीड़न का आरोप, मायके में रह रही महिला ने चरथावल थाने में की जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई

मुजफ्फरनगर। पारिवारिक कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने बुधवार को एक ऐसा कदम उठा लिया जिससे पुलिस विभाग में भी अफरा-तफरी मच गई। महिला ने जहर खाकर सीधे थाने में आकर अपनी आपबीती सुनाई, जिससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है।
बुधवार को चरथावल थाना परिसर उस समय हंगामे की स्थिति में आ गया, जब एक महिला ने थाने पहुंचते ही बताया कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की पहचान जोनिका पत्नी स्व. अमित, निवासी अकबरगढ़, के रूप में हुई है। जोनिका मूल रूप से तुगलकपुर कम्हेड़ा, थाना पुरकाजी की रहने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जोनिका के पति अमित की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।
जोनिका की बहन सुमन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन काफी समय से ससुराल पक्ष के लोगों, विशेष रूप से जेठ के बेटे की प्रताड़ना झेल रही थी। सुमन के अनुसार, दो दिन पूर्व जेठ का बेटा जोनिका के मायके पहुंचा और उसके नाबालिग बेटे को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने धमकी भी दी कि वह बच्चे को वापस नहीं लौटाएगा। इस घटना से मानसिक रूप से टूट चुकी जोनिका ने जहर खाकर थाने में पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास किया और पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की गुहार के साथ ही ससुराल वालों से बेटा वापस लाने की भी मांग की है। पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले तत्काल ही महिला के उपचार की व्यवस्था कराते हुए उसको अस्पताल में भर्ती कराया और थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही जोनिका के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  25 लाख का 68 किलो गांजा बरामद, एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  निविदा कर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से उपभोक्ताओं में रोषराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने की कृषि बजट दोगुना कर स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने पर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »