मुजफ्फरनगर-जहीर फारूकी ने समाज सुधार को बनाई पंचों की टीम

पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी की अगुवाई में झोझा समाज की अहम बैठक सम्पन्न, समाज में बढ़ती बुराइयों पर चिंता जताई

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर के चेयरमैन जहीर फारुकी के आवास पर झोझा समाज के जिम्मेदार लोगों की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही बुराइयों पर रोक लगाना और आपसी एकता को मज़बूत बनाना रहा। बैठक में मौलाना आकिल भैंसारेहड़ी ने कुरान और हदीस की रौशनी में जिंदगी गुजारने की हिदायतें दीं तथा समाज के युवाओं को नेक राह पर चलने की अपील की। इस दौरान पुरकाजी चेयरमैन की पहल पर समाज सुधार के लिए पंचों का दल भी गठित किया गया है।
मौलाना आकिल ने अपने बयान में कहा कि शादियों में फिजूलखर्ची, दहेज प्रथा, ब्याज कारोबार, नशे की लत, माता-पिता की अवहेलना, आपसी मुकदमेबाजी, और नमाज-कुरान से दूरी जैसी बुराइयाँ समाज को खोखला कर रही हैं। उन्होंने वलीमा की जगह मंढा करने और सादगी अपनाने पर जोर दिया। साथ ही नौजवानों द्वारा आत्महत्या जैसे हराम कदमों पर गहरी चिंता जताई। बैठक में सर्वसम्मति से मौलाना नवाब, हाफिज इरफान, मोहम्मद इलियास, हाफिज मीर अहमद, नसीम बरकत, रियासत मिस्त्री और मोहम्मद इकराम को पंच चुना गया। इन पंचों का कार्य समाज में सुधार लाना और बुराइयों को जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम करना रहेगा।
चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद केवल समाज में सुधार लाना है, इसका किसी प्रकार की सियासत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मुआशरे में आई बुराइयों को दूर करना और आने वाली नस्लों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में रायपुर के रूहानी मरकज़ के सदर मुंशी अतीक अहमद साहब ने समाज और मुल्क की सलामती, बीमारों की सेहत, और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई। उन्होंने लोगों से अपील की कि मजलिस में दी गई नसीहतों पर अमल किया जाए। मगरीब से लेकर ईशा की नमाज़ तक चला यह कार्यक्रम अत्यंत अनुशासन और एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान समाज में सुधार के लिए एकजुट रहने और चेयरमैन जहीर फारुकी की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा सभी जिम्मेदार लोगों ने किया। इस मौके पर हाफिज जुल्फिकार, साजिद अली, सुलेमान मेंबर, इस्तखार उर्फ लाल्ला मेंबर, भूरा, कामिल, असलम, मोहब्बत, हाफिज दिलशाद, नजर मोहम्मद, हाजी शमशाद, सलमान खुर्शीद, मौलाना इसरार, आलम दुहेली, अफसर प्रधान, हाजी यामीन, मौलाना नौशाद, रियासत खलीफा, हाफिज फैय्याज, शौकीन खलीफा, शहजाद (क्वालिटी स्वीट्स), यामीन, हाफिज तैमूर, नसीम, खालिद, मरगूब, अनीस अहमद, सलीम अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दादा-पोते से बड़ी लूट का आरोपी मुठभेड़ में किया घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सफाई व्यवस्था का लिया जायजाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने किया विहिप के मेंहदी केंद्र का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दादा-पोते से बड़ी लूट का आरोपी मुठभेड़ में किया घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »