मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ

स्थानीय उत्पादों की सराहना, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, महिलाओं को मिला रोजगार का तोहफा

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी परिसर में गुरूवार से स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका आयोजन 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान पी.आर. पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजा

स्थानीय उत्पादों को मिली बढ़ावा, श्वोकल फॉर लोकलश् का संदेश
उद्घाटन उपरांत अतिथियों ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने उद्योग विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ष्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘वोकल फॉर लोकल’ की संकल्पना को साकार करने हेतु ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम भी होगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में लैंड जिहाद पर हंगामा, हिंदू बस्ती में मुस्लिम की एंट्री से आक्रोश

महिलाओं को स्वरोजगार- 50 लाभार्थियों को मिलीं सिलाई मशीनें
स्वदेशी मेला 2025 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार प्रकट किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनता से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में आएं और स्वदेशी स्टॉलों से खरीदारी कर स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करें।

नवीन मंडी बना स्वदेशी का केंद्र, विभागीय सहभागिता और आयोजन की भव्यता
मेले में उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, महिला कल्याण, हस्तशिल्प, एमएसएमई सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर न केवल उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, बल्कि योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मिन, सहायक आयुक्त आशीष, जिला उद्यान अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। आगामी 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास है। स्थानीय हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, पारंपरिक वस्त्र, जैविक उत्पाद, फूड स्टॉल, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले को और आकर्षक बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मानजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »