बेबस अफसर-पिता ने की दोस्ती, बेटी ने हुस्न के जाल में फंसाया

डिम्पल ने भावनात्मक रूप से आलोक को ठगा और धीरे धीरे नौकरी, जमीन खरीदने और मकान बनवाने के नाम पर रुपये वसूल लिये।

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक ग्राम विकास अधिकारी ने आरोप लगाया है कि बातों ही बातों में एक व्यक्ति से दोस्ती हो जाने के बाद उसकी बेटी ने उनको ऐसा फंसाया कि वो धीरे धीरे 42 लाख रुपये की मोटी रकम उस पर लुटा बैठे। जब उन्होंने इन सम्बंधों को आगे बढ़ाने से इंकार किया तो युवती ने अधिकारी को झूठे मुकदमों में फंसाया और कई गंभीर आरोप लगाकर सुसाइड करने की चेतावनी दी। ब्लैकमेल करते हुए 25 लाख की फिर डिमांड की गई। अधिकारी इससे बचने के लिए पुलिस के पास भी फरियाद लेकर पहंुचा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट के आदेश पर महिला और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वसुन्धरा रेजीडेंसी में रह रहे आलोक कुमार पुत्र स्वतंत्र पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आलोक कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वे वर्तमान में विकास खण्ड चरथावल कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में उनकी पोस्टिंग पुरकाजी ब्लॉक में थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात पुरकाजी निवासी मुल्कीराज से हुई। इससे उनकी मुल्कीराज से सम्बंध और प्रगाढ़ हुए और यह दोस्ती धीरे-धीरे पारिवारिक सम्बंध में बदल गई। मुल्कीराज की पुत्री डिम्पल निवासी ड्रीम सिटी भोपा रोड ने भी आलोक के साथ जान पहचान बढ़ानी शुरू कर दी और अपने बहकावे में लेकर डिम्पल ने पूरी तरह से उनको अपने वश में कर लिया। आरोप है कि डिम्पल ने भावनात्मक रूप से आलोक को ठगा और धीरे धीरे नौकरी, जमीन खरीदने और मकान बनवाने के नाम पर डिम्पल ने 42 लाख रुपये वसूल लिये।
आलोक का आरोप है कि डिम्पल बेहद शातिर औरत है और उसको बाद में पता चला कि डिम्पल पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद अपने साथी शिवम पुत्र सुक्रमपाल निवासी गांव काजीखेडा के साथ मिलकर उसको ठग रही थी। इसके बाद आलोक ने डिम्पल से सम्पर्क खत्म कर लिये और उसको पैसा देने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद डिम्पल ने शिवम के साथ मिलकर आलोक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की लगातार डिमांड की गई। पैसा नहीं देने पर डिम्पल ने आलोक के खिलाफ अधिकारियों से झूठी शिकायतें की, जो जांच में गलत पाई गई और इसके बाद उसने बलात्कार और एससी/एसटी एक्ट में झूठा परिवाद दायर किया, जो साक्ष्यों के अभाव में निरस्त हो गया।
आलोक का कहना है कि डिम्पल की धमकियों और झूठी शिकायतों से वो भयभीत रहने लगा और इस कारण उसकी सामाजिक छवि भी धूमिल हो रही थी। 27 जनवरी को जब आलोक अपने घर शाम के समय लौट रहे थे तो जानसठ बस अडडे के पास डिम्पल और शिवम दोनों उनको मिले और रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने 25 लाख रुपये की डिमांड की और नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गये। पैसा देने से इंकार करने पर डिम्पल ने कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली में शिवम के साथ मिलकर एक झूठा सुसाइड का वीडियो 30 जनवरी को बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आलोक को उनके एक दोस्त ने यह वीडियो वायरल की सूचना दी। आलोक ने थाने में इसकी सूचना दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया। नई मंडी थाना प्रभार ब्रजेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डिम्पल और शिवम के खिलाफ मानहानि, आपराधिक धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल वाहनों पर सख्तीः एआरटीओ ने दो दिन में 14 वाहन किए सीज, 12 लाख से अधिक जुर्माना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसानजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »