स्कूल वाहनों पर सख्तीः एआरटीओ ने दो दिन में 14 वाहन किए सीज, 12 लाख से अधिक जुर्माना

बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, अभिभावकों से सुरक्षित परिवहन चुनने की अपील

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों और मालवाहक गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाया है। घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच विभाग की इस कार्रवाई ने अभिभावकों और वाहन संचालकों के लिए स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एआरटीओ मुजफ्फरनगर सुशील कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 और 22 जनवरी को परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान माखियाली चौकी क्षेत्र में नियम विरुद्ध चल रहे कई वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान चार स्कूल वाहन, दो ट्रैक्टर और सात ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही निरुद्ध किया गया। इसके अलावा तीन बिना परमिट चल रहे वाहनों का चालान करते हुए उन्हें भी माखियाली चौकी में बंद किया गया। विभाग ने इन कुल कार्रवाइयों में 11 लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया है।
एआरटीओ ने बताया कि स्कूल संचालन से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई है। तीन ऐसे स्कूल वाहन, जो बिना फिटनेस, बिना इंश्योरेंस, बिना वैध लाइसेंस और बिना परमिट के संचालित हो रहे थे, उन्हें भी निरुद्ध किया गया। इन पर 95 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने इसे छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे अत्यंत गंभीर मामला बताया। बताया कि अभियान में यह पूरी कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन टीम और यात्री कर अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूल वाहनों में न भेजें जिनकी फिटनेस समाप्त हो, परमिट न हो, या जिनकी भौतिक स्थिति सुरक्षित न हो। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना नियमों के संचालन करने वाले वाहनों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नन्हीं आध्या बनी नटखट कान्हा, जन्माष्टमी पर मोहा सबका मन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, हालत नाज़ुकजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »