दशलक्षण महापर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म:

देवबन्द में श्री 1008 दिगंबर पारसनाथ जैन मंदिर जी सरागवाड़ा मे जैन समाज ने दशलक्षण पर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप मनाया , आंतरिक आसक्तियों, इच्छाओं और मोह का परित्याग करने के उद्देश्य से उत्तम त्याग धर्म का संकल्प लिया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में तत्वार्थ सूत्र विधान किया। पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पर महाराज श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक ,शांतिधारा ,आरती ,नित्य-नियम पूजा,सोलहकरण पूजा ,दशलक्षण पूजा ,तत्वार्थ सूत्र विधान का आठवें अध्याय के 26 अर्ध चढ़ाए गए। श्रीजी की शांतिधारा का सौभाग्य संजीव कुमार आर्जव जैन परिवार को प्राप्त हुआ। चंदनबाला जैन व अर्चना जैन द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें बच्चे भारत,शाकाहार,श्रावक,मैनासुंदरी ,ग्वाला ,कमठ ,श्रवण ,इंद्र ,आर्यिका माताजी आदि वेशभूषा में प्रतियोगिता में भाग लिया।
महाराज श्री ने प्रवचन में त्याग का वास्तविक अर्थ बताया की आम तौर पर त्याग का अर्थ किसी चीज़ को छोड़ देना समझा जाता है, लेकिन जैन धर्म में उत्तम त्याग धर्म का अर्थ अधिक व्यापक है। यह केवल धन-संपत्ति या सांसारिक वस्तुओं का भौतिक परित्याग नहीं है, बल्कि इनके प्रति मन में बसी आसक्ति, मोह और स्वामित्व की भावना का भी त्याग है। यह समझना कि कुछ भी स्थायी नहीं है और सब कुछ क्षणभंगुर है, त्याग की पहली सीढ़ी है।
उत्तम त्याग के प्रमुख आयाम

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

उत्तम त्याग धर्म कई स्तरों पर अभ्यास किया जाता है:

परिग्रह त्याग: यह सबसे स्पष्ट रूप है, जिसमें अनावश्यक वस्तुओं, धन और संपत्ति के संग्रह से बचना शामिल है। इसका उद्देश्य आवश्यकताओं को सीमित करना और संग्रह की प्रवृत्ति को कम करना है।
अहंकार और अभिमान का त्याग: मनुष्य के भीतर अहंकार और अभिमान ही उसकी आत्मा को बांधते हैं. उत्तम त्याग इन मानसिक विकारों को छोड़ने पर जोर देता है, जिससे व्यक्ति नम्र और विनयशील बनता है।
कषायों का त्याग: क्रोध, मान (अभिमान), माया (छल) और लोभ (लालच) – ये चार कषाय हैं जो आत्मा को मैला करते हैं।उत्तम त्याग इन कषायों पर विजय प्राप्त करने और उनसे मुक्त होने का मार्ग दिखाता है।

इसे भी पढ़ें:  मैदान कोई भी हो...जीतेगा भारत, मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाई


शरीर के प्रति आसक्ति का त्याग: शरीर नश्वर है और आत्मा से भिन्न है. उत्तम त्याग शरीर के प्रति अत्यधिक मोह और उससे जुड़ी वासनाओं को कम करने की शिक्षा देता है, जिससे आत्मा को उसके वास्तविक स्वरूप का अनुभव हो सके।
विषय-वासनाओं का त्याग: इंद्रियों के सुखों (जैसे स्वाद, स्पर्श, गंध, रूप और शब्द) के प्रति अत्यधिक आसक्ति भी त्यागने योग्य है. यह इंद्रिय संयम के माध्यम से प्राप्त होता है, जिससे मन शांत और एकाग्र होता है।
इस अवसर पर सुदेश जैन ,अनुज जैन ,रविंद्र जैन ,विनोद जैन ,सुनिल जैन ,अंकित जैन ,मनोज जैन ,प्रदिप जैन ,आस्था जैन , अंजू जैन ,निलिमा जैन ,उषा जैन ,सोरभी जैन ,मनिषा जैन ,उर्मिला जैन ,नूतन जैन ,आधविक जैन ,गर्व जैन , पर्व जैन ,दक्ष जैन,मिलन जैन,अन्नत जैन,अंशिका जैन,केवली जैन, धैर्य जैन, अभय जैन साहित जैन समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव में लटका महंगी नुमाइश का खेल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस पर सवालः लिपिक की मौत के बाद एफआईआर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्तीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »