MUZAFFARNAGAR-चुनाव में लटका महंगी नुमाइश का खेल

मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन में मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के कारण जनपद का विकास और मनोरंजन की तैयारी सभी धरी रह गई। जिला प्रशासन ने दीपावली के अवसर पर इस बार भी लोगों को चिरपरिचित नुमाइश के सहारे सर्द रातों में मनोरंजन की गरमाहट देने की तैयारी की थी और 25 दिन की इस नुमाइश को दीपावली मेले के नाम पर आयोजित कराने के लिए जिला प्रदर्शनी समिति ने ठेका छोड़ने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन टैण्डर से पहले ही निर्वाचन आयोग द्वारा मीरापुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया।

अब चुनाव निपटने के बाद नवम्बर के अंतिम सप्ताह से यह नुमाइश आयोजित कराने का विचार बन रहा है। इस बार भी 25 दिन की यह नुमाइश महंगाई का ऐसा तड़का लगाने जा रही है, जो पिछले तमाम रिकॉर्ड को तोड़ने वाला साबित होगा। इस बार की नुमाइश का ठेका तीन करोड़ रुपये से पार होने की संभावना है। ऐसे में इस महंगी नुमाइश के आयोजन में मनोरंजन कर पाना सर्दी में भी गर्मी का अहसास कराने वाला साबित होगा और बच्चों की जिद के आगे मम्मी पापा की भी खूब रेल बनने वाली है।

जनपद की नुमाइश का अपना एक बड़ा और पारम्परिक सांस्कृतिक मनोरंजन का इतिहास रहा है। इसे पहले गर्मियों के सीजन में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के नाम से आयोजित कराया जाता था ताकि जनपद के लोगों को एक वृहद बाजार और मनोरंजन के साधन के साथ ही किसानों को फसल उत्पादन की तकनीकी जानकारी और उन्नत फसल बीजों की जानकारी प्रदान कर जनपद की खेती को उत्कृष्ट बनाने का काम किया जा सके। समय बीता और 2013 के दंगों के बाद नुमाइश का यह आयोजन बंद करा दिया गया। इसके बाद इस नुमाहश को शुरू तो किया गया, लेकिन इसका पूरा स्वरूप ही बदल दिया गया। गर्मी की नुमाइश सर्द रातों में मनोरंजन का तड़का लेकर आई। पिछले कई साल से नुमाइश का आयोजन दीपावली पर्व के आसपास ही कराया जा रहा है। जो नुमाइश कृषि प्रदर्शनी के रूप में पहचान रखती थी, उसे दीपावली मेले के रूप में नया नाम, रंग और रूप दिया गया। इसके साथ ही यह नुमाइश महंगाई का भी एक पर्यायवाची बन गई। साल 2023 में करीब एक माह का दीपावली मेला आयोजित हुआ तो इसका ठेका जिला प्रदर्शनी समिति के द्वारा 2.38 करोड़ रुपये में छोड़ा गया था। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी वसूल किया गया। नुमाइश में भीड़ जुटाने के लिए प्रदर्शनी समिति के द्वारा बने आयोजन भी कराये गये और कई मशहूर स्टार को यहां पर नाइट शो के लिए बुलाया गया, लेकिन इस नुमाइश को दो मैदानों पर बांटने के कारण भीड़ इससे विमुख ही रही और महंगा मेला आकर्षण पैदा नहीं कर पाया। मेला निपटा तो ठेकेदार ने निर्धारित पैसा जमा कराने से इंकार कर दिया और पहली बार नुमाइश मैदान के गेट पर ताले जड़ दिये गये। आखिरकार प्रदर्शनी समिति ने ठेके का पूरा पैसा वसूल किया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के टैक्स विभाग से जारी कर दिया फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट

अब इस साल भी प्रशासन ने नुमाइश का आयोजन कराने के लिए तैयारी की थी। 25 दिन के दीपावली मेले की शुरूआत 25 अक्टूबर से कराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए प्रदर्शनी समिति की ओर से टैण्डर आमंत्रित किये गये थे, जिसकी जमानत राशि ही तीन लाख रुपये रखी गयी और टैण्डर मूल्य 15 हजार रुपये तय किया गया, लेकिन इसी बीच मीरापुर उपचुनाव की घोषण हो जाने से जिले में आचार संहिता लागू हो गई। इसके कारण टैण्डर स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार अब यह नुमाइश 25 नवम्बर के बाद आयोजित कराये जाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इस बार ठेके की बोली 2.50 करोड़ रुपये से शुरू होने की संभावना है और ऐसे में यह टैण्डर तीन करोड़ तक पहुंचेगा, इतना ही नहीं टैण्डर राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगी तो यह ठेका तीन करोड़ रुपये से भी पार होने की संभावना बनी है। 25 दिन की नुमाइश के लिए यदि ठेकेदार तीन करोड़ रुपये चुकायेगा तो इतनी महंगी नुमाइश लोगों पर आर्थिक रूप से एक बोझ ही बनती नजर आयेगी।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेताओं द्वारा जिला सहकारी बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह को किया सम्मानित

नुमाइश के आयोजन में बच्चों की जिद के आगे उनके अभिभावकों और माता पिता की तो पूरी रेल ही बनती नजर आयेगी, क्योंकि इस नुमाइश का लोगों के बीच बड़ा उत्साह और आकर्षण बना रहता है। वहीं लोगों का कहना है कि पहले यह नुमाइश लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन और ब्याह-शादी के लिए खरीदारी का अवसर लेकर आती थी। महंगाई से हमेशा अछूती रहती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में तो नुमाइश ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिये। अब यदि इस नुमाइश के आयोजन की बात करें तो इस बार 25 दिन के मेले के लिए ठेका तीन करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, ऐसे में एक दिन के लिए ठेकेदार को 12 लाख रुपये प्रदर्शनी समिति में जमा कराने होंगे। ऐसे में वो कितना वसूल करेगा, यह सोचनीय विषय है। ये पैसा जायेगा आम आदमी की जेब से ही, क्योंकि नुमाइश से जनपद का धनाढ्य वर्ग तो हमेशा ही दूर रहा है और इसको मध्यम वर्ग के लोगों का मेला ही माना जाता रहा है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि नुमाइश को महंगा ठेकेदारों की प्रतिस्पर्धा ने किया है। हर साल इसका ठेका लेने के लिए प्रदेश स्तर के ठेकेदार टैण्डर में सम्मिलित होते रहे हैं, ऐसे में ठेका लेने के लिए जो प्रतिस्पर्धा होती रही है, उसमें वर्चस्व बनाने के लिए ठेकेदारों ने ही बड़ी बोलियां लगाकर टैण्डर को इतने बड़े दाम तक पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में हर साल ठेका महंगा और महंगा होता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  एक माह से गायब डॉ. अतुल को सीएमओ की अंतिम चेतावनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटकाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एक माह से गायब डॉ. अतुल को सीएमओ की अंतिम चेतावनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन- मायावतीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »