मुजफ्फरनगर-नगरीय विकास में बारिश बनी बाधा, कई प्रमुख कार्य अटके

मुजफ्फरनगर। शहर की सूरत संवारने की योजनाएं इस समय काले घने बादलों के साए में अटकी हुई हैं। एक ओर जहां नगरपालिका परिषद् ने नगरीय विकास और सौंदर्यकरण के लिए 15 से अधिक प्रमुख कार्यों को धरातल पर लाने की रूपरेखा तैयार करते हुए इनको जल्द शुरू कराने को कमर कसी थी, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश ने इन कार्यों की गति को पूरी तरह थाम दिया है। बारिश के कारण शहरी विकास को नया रूप प्रदान करने वाले यूं तो पालिका स्तर से सैंकड़ों कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन इनमें 15 प्रमुख कार्य शुरू न होने पर जहां लोगों की समस्या विकराल हो रही हैं, वहीं पालिका प्रशासन भी परेशान है। इनमें सबसे प्रमुख कार्य अहिल्याबाई होल्कर चौराहा सौंदर्यकरण का है, जो लंबे समय से प्रस्तावित है और भूमि पूजन के बाद इसको शुरू कराने की पूरी तैयारी पर मौसम ने पानी फेर दिया।
इस सीजन में बरसात लंबी हो जाने और लगातार बारिश का दौर बना रहने के कारण जन जीवन तो अस्त व्यस्त हो ही रहा है, साथ ही विकास कार्यों पर भी ब्रेक लगता नजर आ रहा है। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहरी विकास के लिए कराये जाने वाले निर्माण और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। बारिश के कारण कई वार्डों में नाली और सड़क निर्माण के कार्य शुरू कर दिये जाने से ठेकेदारों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा और कई क्षेत्रों में सड़कों को खोदने के बाद बारिश हो जाने के कारण लोगों को जलभराव और आवागमन में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
कहने को तो नगरपालिका परिषद् की ओर से राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत शहर के सभी 55 वार्डों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण के सैंकड़ों कार्य स्वीकृत हैं और इनमें से अधिकांश को शुरू कराये जाने के लिए ठेकेदारों को कार्य आदेश भी जारी कर दिये गये हैं, पूर्व में समय से कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की नाराजगी के चलते निर्माण विभाग से नोटिस भी जारी किये गये, लेकिन इनके सामने खराब मौसम ही बड़ी बाधा बना हुआ है। छोटे-मोटे सड़क निर्माण के कार्य शुरू भी कराये गये, लेकिन मौसम ने इनमें भी बाधा उत्पन्न कर दी।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम गीत नहीं, भारत की आत्मा हैः कपिल देव अग्रवाल

खराब मौसम के कारण पालिका प्रशासन शहर के विकास को नया रूप प्रदान करने वाले कई प्रमुख कार्यों को भी शुरू नहीं करा पा रहा है। इनमें शहर के जिला अस्पताल पर देवी अहिल्याबाई होल्कर का भव्य स्मारक, पार्क और साइड पटरी निर्माण का कार्य सबसे प्रमुख है। इस पर पालिका करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने जा रही है। पिछले दिनों नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर बहुप्रतीक्षित इस सौन्दर्यकरण के कार्य को शुरू कराने के लिए भूमि पूजन भी किया था, लेकिन इसके बाद से ही लगातार मौसम खराब रहने से यह कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा नई मंडी डाकघर के पास डैन्स रोड, करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विश्वकर्मा चौक से टिकैत चौक तक राजवाहा डैन्स रोड, पालिका ईओ आवास वाली डैन्स रोड, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 92 लाख रुपये की धनराशि से मालवीय चौक से नावल्टी चौक तक की डैन्स रोड ;अंसारी रोडद्ध सहित करीब 15 प्रमुख कार्य हैं, जिनको पालिका जल्द पूरा कराने की तैयारी कर चुकी थी। अंसारी रोड के लिए पालिका ने ही लोनिवि को व्ययानुमान के अनुसार 92 लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर की थी, लेकिन यह लंबे समय से अधर में है।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए काफी कार्य कराये जा रहे हैं, काफी कार्य प्रस्तावित किये गेय हैं। हमने विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत कर लिया है और कई कार्यो के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। मौसम साफ होते ही सभी रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। इनमें अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का सौन्दर्यकरण कार्य काफी महत्वपूर्ण है। पालिका के लिए यह चौराहा नगर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने वाला एक महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, लेकिन खराब मौसम की मार ने इसके क्रियान्वयन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसके साथ ही कुछ बड़ी डैन्स रोड भी नहीं बन पा रही है, हम मौसम सही होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश थमते ही जिन कार्यों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी, उनमें जलनिकासी सुधार, सड़क मरम्मत, चौराहों का सौंदर्यकरण और गली निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  युवक की गुमशुदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

नगरपालिका बना रही 300 से ज्यादा विकास कार्यों का नया प्लान
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् के अन्तर्गत 55 वार्डों में विभाजित शहरी क्षेत्र में करीब 200 निर्माण कार्य प्रक्रियागत हैं, ऐसे में 300 नये विकास कार्य कराने का एक नया प्लान नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण एवं सबका साथ सबका विकास की नीति के आधार पर बना रही हैं। इन प्रस्तावित कार्यों को आगामी बोर्ड बैठक में सदन की सहमति प्राप्त करने के लिए रखने की तैयारी है। तीन जून को पालिका की बोर्ड बैठक हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफा

इसके बाद से अगली बैठक की तैयारी तेजी से चल रही है। इसमें शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है। बैठक में शहर में जल निकासी, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था के लिए बड़े निर्णय हो सकते हैं, साथ ही निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी। इनमें सभासदों, मंत्री कपिल देव और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर सभी वार्डों में करीब 200 से अधिक सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव है। वहीं भोपा रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से साइड पटरी निर्माण, भोपा रोड पर ही करीब एक करोड़ रुपये की लागत से जीवन प्रकाश हॉस्पिटल मंडी मोड से विश्वकर्मा चौक से सीसी नाला निर्माण, शांतिनगर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रमुख रूप से प्रस्तावित किये गये हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जायेंगे सीएम योगी, आ रहे पीएम मोदीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर ने दिए ओवरलोड वाहनों की जांच के आदेशः डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्टजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »