वंदे मातरम गीत नहीं, भारत की आत्मा हैः कपिल देव अग्रवाल

मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर दिया भाषण

मुजफ्फरनगर। सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर अत्यंत भावपूर्ण और विचारोत्तेजक वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक उत्पत्ति, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी प्रेरणादायी भूमिका तथा राष्ट्र की आत्मा के रूप में उसके अद्वितीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना का आधार रहा है। यह वही राष्ट्रगीत है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की। यह गीत हमारे वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का अमिट प्रतीक है, जिसने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि ‘वंदे मातरम’ आज भी देशवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करता है। यह गीत भारत माता के प्रति कर्तव्य, सममान और समर्पण की भावना का जीवंत स्वरूप है, जो हमें हमारी गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भिड़ंत, पत्थरबाजी से कैंपस में तनाव

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid022kVC58U2hG1eUfsEeYEVhFunnFY1QTBj67NRTEhL5aE5vSxKJiDTiVgeM1zQogEol

 

मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में भी ‘वंदे मातरम’ की प्रासंगिकता उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह हमें संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रगीतों और राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व से अवगत कराना समय की आवश्यकता है। अपने वक्तव्य के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा जैसे सर्वाेच्च लोकतांत्रिक मंच पर ‘वंदे मातरम’ जैसे पावन राष्ट्रगीत के महत्व पर विचार व्यक्त करना उनके लिए गौरव और उत्तरदायित्व दोनों का विषय है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित, एकता और संविधानिक मूल्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

इसे भी पढ़ें:  चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, अहिल्याबाई चौक पर मची अफरा-तफरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आगरा में पूर्व मिस्टर यूपी भरत सिंघानिया ने की आत्महत्या, जिम में फांसी पर लटका मिला शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शादीशुदा इमाम ने धोखा देकर किया निकाह, सच्चाई खुली तो मेरठ में पत्नी का गला काटा और मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई गुमशुदगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भाजपा ने किया यूनिटी मार्चजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »