खुन्नस निकालने को लाठी-डंडे लेकर खड़े दस युवकों को दबोचा

Clip art of Muzaffarnagar police arresting ten youths with sticks at Kakrouli

ककरौली में पुलिस ने चैकिंग के दौरान युवकों की गैंगवार को टाला, एक कार और दो बाइक सीज

मुजफ्फरनगर। मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए गैंगवार की तैयारी करके आये दस युवकों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान गैरकानूनी रूप से जमाव करते हुए हिंसा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। इन युवकों के पास से पुलिस ने लाठी-डंडे और हमले में प्रयुक्त अन्य घातक सामग्री बरामद की तो एक कार और दो बाइकों को भी जब्त करते हुए सीज कर दिया।
ककरौली थाने में उप निरीक्षक शिवचरण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात्रि को वो अपने हमराह उप निरीक्षक दिनेश सिंह, सिपाहियों जोगेन्द्र सिंह, ललित मोरल और रघुराज सिंह के साथ गश्त पर थे। ककरौली से बेहडा सादात चौराहे पर पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि ओमानंद इंटर कॉलेज के यात्री शेड के पास कुछ युवक लड़ाई झगड़ा करने के इरादे से हथियार लेकर खड़े हैं। रात्रि करीब साढ़े दस बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगे। पुलिस ने मोरना की तरफ जाने वाले रास्ते से भागदौड़ कर दस युवकों को पकड़ लिया, जबकि 10-12 युवक चकमा देकर फरार हो गये। पकड़े गये युवकों में सभी 18 से 19 वर्ष के नवयुवक हैं। इनमें शिवा पुत्र धीर सिंह निवासी बापूधाम गाजियाबाद, तुषार पुत्र सतवेन्द्र निवासी ग्राम छछरौली भोपा, प्रशांत पुत्र प्रदीप कुमार, अंश पुत्र विनोद, अनुज पुत्र सुन्दर और शिवांग पुत्र अशोक कुमार निवासीगण ग्राम चौरावाला ककरौली, विपिन पुत्र धीरज, अमूल पुत्र राकेश, हरिओम पुत्र राकेश और दीपक पुत्र राजवीर निवासीगण ग्राम मोरना शामिल हैं। इनके पास से लाठी, डंडे, बेल्ट सहित हमला करने में प्रयुक्त दूसरे सामान के साथ ही 600 रुपये नगद, एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। वाहनों के दस्तावेज और डीएल नहीं दिखाने पर उनको सीज कर दिया गया। एसओ ककरौली ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इसमें आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190 और 190-2 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवकों में अमूल ने पूछताछ में पुलिस टीम को बताया है कि भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेहडाहेडी निवासी सोहित पुत्र भोपाल सिंह ने उसको मोबाइल फोन पर देख लेने की धमकी दी थी और आज उसको सोहित ने ही मिलने के लिए बेहडा सादात चौराहे पर बुलाया था। इसी कहासुनी की रंजिश में अमूल अपने साथियों को साथ लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर आया और सोहित के आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उनको दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में दर्दनाक हादसेः ट्रक ने ई रिक्शा चालक को कुचला, मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »