कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स में हुई मौत

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मथुरा निवासी इन्द्र कश्यप पुत्र ज्योति कश्यप रविवार सुबह लगभग 6 बजे अपने वाहन विक्की संख्या यूपी 12 ए डब्ल्यू 3763 से श्री धन धन सतगुरू सत्संग भवन से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे चरथावल बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक कार संख्या यूपी 15 ईटी 3771 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमार

टक्कर इतनी भीषण थी कि 65 वर्षीय बुजुर्ग इन्द्र कश्यप सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी चरथावल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स )षिकेश हायर सेंटर भेजा गया। लेकिन, उपचार के दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे इन्द्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव पश्चिम उत्तर प्रदेश अतिरिक्त महासचिव बने

घटना की सूचना मृतक के पुत्र ओमबीर ने चरथावल पुलिस को दी। ओमबीर की तहरीर पर पुलिस ने कार संख्या यूपी 15 ईटी 3771 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदासराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »