एसडीएम मोनालिसा ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मारा दुकानों पर छापा

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटखोरी रोकने के उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के साथ मिलकर मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अनेक दुकानों से खाद्य विभाग की टीम द्वारा मिठाईयों के नमूने लेकर उनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाये गये। एसडीएम मोनालिसा ने खाद्य कारोबारकर्तओं को चेतावनी दी कि वो मिलावट से परहेज करें, यदि कहीं भी मिलावट पाई गई तो गंभीर कार्यवाही की जायेगी।

आगामी त्यौहारों के अवसर पर शनिवार को उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान को साथ लेते हुए जनपद के खाद्घ्य कारोबरकर्ताओं की कई दुकानों से सेम्पल लिए।

उप जिलाधिकारी मोनालिसा ने दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर विशेष अभियान चलाए जाने के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा भगत जी स्वीट हाउस खतौली से कलाकंद तथा गुलाबी रसगुल्ला का एक-एक नमूना, गुलबर्गा स्वीट्स खतौली से सफेद रसगुल्ला का एक नमूना तथा जाहिर स्वीट्स खतौली से बालूशाही का एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बीआईटी में सीएम योगी का हैलीपेड और मंच बनाने में खर्च हो गए 1.11 करोड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  टैण्डरों में पूल से पालिका का इंकार, सभासदों-ठेकेदारों में चलती रही तकरार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टैण्डरों में पूल से पालिका का इंकार, सभासदों-ठेकेदारों में चलती रही तकरारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »