खतौली में जीटी रोड पर दूध के टैंकर से भिड़ी कार, तीन घायल

मुजफ्फरनगर। खतौली में जीटी रोड पर एक स्कूल के बाहर दूध टैंकर और एक कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों घायल कार में सवार थे। कार भी आगे से काफी क्षतिग्रस्त हो गई। जिनको मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल मंे भर्ती कराया गया है।

रविवार को दिन निकलते ही खतौली नगर के जीटी रोड स्थित मेपल्स स्कूल के पास कार और दूध वाहन के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। यहां पर डिजायर कार सवार जसोला बिहार नई दिल्ली निवासी लोगों की कार एक दूध टैंकर से आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को चोट आईं है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पास के ही सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत से जीटी रोड पर यातायात प्रभावित हो गया था। स्थानीय पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे लगाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया। खतौली पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह जीटी रोड पर दूध टैंकर और कार की टक्कर में कार सवार फिरदौस पत्नी जैगम, मोहम्मद अर्श पुत्र जैगम, जैगम पुत्र नाजिर घायल हो गये हैं। टैंकर चालक फरार हो गया। इस मामले में दोपहर तक पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही थी। घायलों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। टैंकर और कार को भी अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान से दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

छपार में मिट्टी से भरे टैंकर ने तोड़ा नाला, मकान पर पलटा

मुजफ्फरनगर जनपद में अवैध खनन का काम जोरों पर है। अब खनन माफियाओं के कारण हादसे भी होने लगे हैं। छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर में खनन माफियाओ ने पूरा आतंक मचा रखा है। यहां से रात भर मिट्टी खनन कर बड़े-बड़े डंपर तेजी के साथ गुजरते हैं, जिससे गांव में हर समय दुर्घटना की सम्भवना बनी रहती है। शनिवार की देर रात भी मिट्टी से भरा एक डंपर नाले को तोड़ता हुआ एक मकान की दीवार पर जा पलटा, गनीमत रही इसमें किसी को चोट नहीं आई और बड़ी घटना होने से बच गई। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया था। इसमें अभी कोई कार्यवाही नहीं की गई। 

इसे भी पढ़ें:  2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने के लिए ठगों ने बनाया 700 खातों का चक्रव्यूह

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गांजा तस्करी में दो शातिर महिलाओं सहित तीन दबोचेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मदरसे मुसलमानों की जीवन रेखा – मौलाना अरशद मदनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गांजा तस्करी में दो शातिर महिलाओं सहित तीन दबोचेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »