MUZAFFARNAGAR-किसान से दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। तहसील सदर के अन्तर्गत आने वाले गांव कसौली के एक किसान से जमीन प्रकरण के निस्तारण के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे लेखपाल को सहारनपुर से आई एंटी करप्शन की टीम ने किसान से दस हजार रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल द्वारा किसान से रिश्वत लिए जाने के दौरान उनकी गिरफ्तार के साथ ही तहसील में हड़कम्प मच गया। एंटी करप्शन की टीम आरोपी लेखपाल को पकड़कर थाने ले गई और वहां उससे घंटों तक पूछताछ की गई।

तहसील सदर के अन्तर्गत चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली निवासी पूर्व प्रधान श्री चन्द्र बोस किसान भी हैं। उनकी जमीन का प्रकरण लम्बे समय से चला आ रहा है। इस प्रकरण के निस्तारण के लिए सम्बंधित लेखपाल को भी अर्जी दी गई थी, जिस पर जांच चल रही है। बुधवार को किसान श्री चन्द्र बोस से मामले के निपटारे में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन सहारनपुर से आई टीम ने चरथावल क्षेत्र के लेखपाल पंकज कुमार धीमान को दबोच लिया। उनके पास से रिश्वत में लिये गये दस हजार रुपये के चिन्हित नोट भी बरामद कर लिये गये। टीम लेखपाल को गिरफ्तार करने के साथ ही गाड़ी में डालकर थाना खालापार ले आई। यहां पर घंटों तक उससे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम द्वारा गांव कसौली निवासी पूर्व प्रधान किसान चन्द्र बोस की शिकायत पर लेखपाल को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जल भराव पर जागी ‘सरकार’, डीएम ने ईओ से मांगा प्लान

लेखपाल जमीन के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार की मांग रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व किसान श्री चन्द्र बोस द्वारा सहारनपुर पहुंचकर एंटी करप्शन विभाग में मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन ने जांच कराई और बुधवार का दिन कार्यवाही के लिए तय किया गया। पूर्व नियोजित प्लान के साथ टीम किसान को लेकर तहसील सदर पहुंची और चिन्हित कर दस हजार रुपये के नोट किसान को दे दिये गये। किसान ने लेखपाल से सम्पर्क किया और लेखपाल के आने पर जब उसने किसान से पैसों की डिमांड की तो किसान ने टीम से मिले दस हजार रुपये लेखपाल को थमा दिये। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथ दबोच लिया। इस सम्बंध में तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड ने बताया कि चरथावल क्षेत्र के हल्का लेखपाल पंकज कुमार धीमान को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली है। प्रकरण में कानूनगो से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही विभागीय स्तर पर कार्यवाही शुरू की जायेगी। इस सम्बंध में एसडीएम सदर को भी अवगत करा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने मंत्री सोमेन्द्र तोमर संग किया योगाभ्यास

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े लूट और चोरी की वारदातों से हड़कम्पजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »