एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 लोग लाभान्वित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को आयोजित हुए निःशुल्क विराट नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 170 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर उपचार लाभ प्रदान करते हुए निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया। शिविर में मोतियाबिंद पाये जाने पर 53 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। अब तक इस सेवा कार्य में 3 हजार से ज्यादा रोगियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से रविवार को आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरदान सेवा संस्थान के सचिव विजय शंकर और एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में अतिथियों, चिकित्सकों और रोगियों का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत और अभिनंदन किया। शिविर के आयोजन के सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से नियमित रूप से किया जा रहा है। रविवार को अक्टूबर माह के शिविर में संस्थान के चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान करते हुए शिविर में आये 170 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया, इनमें से 53 लोगों के नेत्रों में मोतियाबिन्द पाये जाने पर उनकी सहमति पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन कर उनको गाजियाबाद भेजा गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि फरवरी 2023 में इस मासिक शिविर का शुभारंभ किया था। अभी तक 19 नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, इसमें 3039 रोगियों को परामर्श प्रदान करने के साथ ही 666 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया है। इसके साथ ही इस सेवा कार्य को वृहद बनाने के लिए समय समय पर नेत्र शिविर के साथ ही न्यूरो और मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविरों का भी आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला। वरदान सेवा संस्थान के सचिव विजय शंकर ने बताया कि मुजफ्फरनगर में उनके संस्थान के द्वारा ऐसे शिविरों के आयोजन में अब तक करीब एक लाख नेत्र रोगियों को उपचार परामर्श प्रदान करने के साथ ही करीब 30 हजार लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन करने की सुविधा प्रदान की गई है।

आगामी शिविर नवम्बर माह में चौथे रविवार 24 नवम्बर 2024 को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अमित प्रजापति, डा. एसके शर्मा, मणिप्रकाश त्यागी, डा. अजहर हुसैन, सचिन कुमार और अनिल कुमार आदि ने अपनी सेवा प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरदान सेवा संस्थान से सचिव विजय शंकर, एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, सीए अजय अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राजवाहे की पटरी टूटने से दो गांवों का रास्ता कटा, ग्रामीणों को हो रही परेशानीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गैंगरेप और मर्डर केस में फरार दीपक मुठभेड़ में दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रह्मपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, नागरिकों में भयजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »