PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर इकाई का सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया है। इस बार भी कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद के लिए बृजमोहन पर विश्वास जताया तो वहीं विकास शर्मा को महामंत्री चुना गया है।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर शाखा की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को नगरपालिका परिषद् के सभाकक्ष में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बैठक के दौरान पथ प्रकाश लिपिक गोपी चंद वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए बृजमोहन और महामंत्री पद के लिए विकास शर्मा का प्रस्ताव सदन में रखते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव कराने का आग्रह किया। इस प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के उपरांत इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। एक वर्ष के लिए बृजमोहन को शाखा अध्यक्ष और विकास शर्मा को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

बैठक में मुख्य रूप से लिपिक अशोक ढींगरा, मैनपाल सिंह, प्रवीण कुमार, मनोज बालियान, गोपी चंद वर्मा, सुनील वर्मा, सोनू मित्तल, कैलाश कुमार, गगन महेन्द्रा, राजीव वर्मा, अमित गोस्वामी, सतेन्द्र कुमार, आकाश दीप, मोहन वैद, आईटी आॅफीसर प्रियेश कुमार, मौहम्मद सालिम, बृजमोहन, विकास शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।  

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म कर देना चाहिए- विकास त्यागीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लापता किशोर हुजैफा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकार संगठनों ने किया प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »