चंदन की बुआ मिथलेश ने फैलाई झोली, भाइयों से भात में मांगे बम्पर वोट

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभ सीट से राजग गठबंधन के तहत रालोद प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भात के रूप में भाइयों से बम्पर वोट की मांग की है। रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिजनौर से सांसद चंदन सिंह चौहान ने सभा में उनको अपनी बुआ बताते हुए कहा कि उनकी जीत के लिए हम एडी चोटी का जोर लगा देंगे, तो सीट पर प्रभारी बनाये गये कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में मीरापुर की जनता मिथलेश पाल के पक्ष में ही जनादेश देने का काम करेगी। अन्य वक्ताओं ने पार्टी नेताओं से एक-एक हजार वोट दिलवाने की जिम्मेदारी लेकर काम करने की अपील की।

मीरापुर विधानसभा के राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता सम्मेलन में उपचुनाव के लिए राजग गठबंधन में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल की जीत के लिए पूरी पार्टी ने एकजुट होने का संदेश दिया। आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित हुए सम्मेलन में प्रत्याशी मिथलेश पाल ने कहा कि जाने अनजाने में मेरे से कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ कर देना। जयंत जी ने मुझे एक बार फिर से बड़ा अवसर दिया है। वो इसके लिए उनका और सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने कहा कि आपकी बहन चुनाव में आई है, ऐसे में एक भाई होने के नाते भात में मुझे वोट दिलवा देना। भाइयों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए मिथलेश ने कहा कि इस उपचुनाव में वोट के रूप में उनकी झोली में झोली में ऐसा भात भर देना कि पूरी यूपी में ही रुक्का मच जाये और देश में मीरापुर के चुनाव परिणाम की ही खूब चर्चा होने लगे। इस दौरान बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि 2009 में रालोद के टिकट पर मोरना सीट से ही मिथलेश पाल विधायक बनीं थी, उनके पिता संजय चौहान ने उनको हमेशा बहन माना और इस नाते वो उनकी बुआ हैं, अपनी बुआ की जीत के लिए वो एडी चोटी का जोर लगा देंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ाम

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि अति पिछड़े समाज की बहन मिथलेश पाल को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता जुड़ और जुट जाएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भ्रामक प्रचार करते हुए जनता के बीच झूठ फैलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी की हार निश्चित हो गई है। यहां पर राजग गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मीरापुर में प्रत्याशी मिथलेश पाल को वोट दिलाने के लिए मैदान में उतर जाएं। मैं भी खुद उनके लिए मेहनत करूंगा। पूर्व विधायक मिथलेश पाल के रूप में जयंत जी का चयन बेहतर है और हमें एक अच्छी प्रत्याशी मिली है, जिन्हें जीत दिलाकर हमें जयंत चौधरी और चौधरी चरण सिंह जी के सपने को साकार बनाना है।

मीरापुर सीट के रालोद खेमे से चुनाव प्रभारी शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि मतदान के कुछ दिन ही शेष हैं, इस बीच में दीपावली और भाईदूज के पर्व भी हैं। दीपावली का दीप जलाते समय हमें अपनी जिम्मेदारी मानकर मिथलेश पाल के लिए वोट मांगने हैं। भाईदूज पर भी वोट मांगने के लिए निकलना है। उन्होंने कहा कि इधर-उधर की बातें पार्टी में बहुत हो रही है, लेकिन मिथलेश पाल को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत करनी है। वह 2009 में मोरना से विधायक बनी थी, तब भी उनको रालोद से ही टिकट मिला था। वह चौधरी चरण सिंह को भगवान मानती हैं। थानाभवन के विधायक अशरफ अली ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को संकल्प लेना होगा कि एक-एक हजार वोट वह अपनी तरफ से दिलवाएंगे। जयंत चौधरी ने भाईचारा बनाने का काम किया है, जिसका लाभ उपचुनाव में मिलेगा। सांसद चंदन सिंह चौहान, विधायक राजपाल सिंह बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रमा नागर, अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, जियाउर्रहमान, योगेन्द्र चरौली, रामनिवास पाल, कमल गौतम, अनिल त्यागी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विद्युत विभाग की वर्कशाॅप में भयंकर अग्निकांड

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पड़ौसी ने की बच्चे की गला रेतकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विद्युत विभाग की वर्कशाॅप में भयंकर अग्निकांडजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »