MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ाम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ निगरानी में कराई जा रही यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के पहले ही दिन तमाम शहरी व्यवस्था धड़ाम होती नजर आई। परीक्षा के लिए शहर मुख्यालय पर करीब 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस प्रशासन ने कोई भी सटीक प्लान नहीं बनाया था। इसके लिए शहर में आने वाले यातायात को डायवर्ट भी नहीं किया गया, जिस कारण शहरी यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चैपट नजर आई और शहर के तीन में दो ओवरब्रिज पूरी तरह से जाम रहे। इसके साथ ही शहर के सभी मार्ग और चैराहे भी जाम होने के कारण लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया। वहीं परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी भी मुख्यालय पहुंचे और परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शहर में 24 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। यहां पर शनिवार और रविवार को परीक्षा के लिए 50400 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों को आठ सेक्टर में बांटकरर 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गये हैं। शनिवार को परीक्षा के पहले दिन ही शहरी व्यवस्थाएं बुरी तरह से प्रभावित नजर आई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ सवेरे जब परीक्षा के लिए अपने अपने परीक्षा केन्द्रों की ओर बढ़े तो शहर में अचानक ही उमड़ी भारी भीड़ के कारण सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव यातायात व्यवस्था पर पड़ा।

वहीं परीक्षा को देखते हुए भी पुलिस प्रशासन ने बाहर से आने वाले यातायात के लिए कोई भी डायवर्जन प्लान लागू नहीं किया। इसी कारण रोडवेज की बसें और दूसरे वाहन भी शहर की सड़कों पर घुसे तो भीड़ के कारण जाम ही जाम नजर आया। शहर के जानसठ रोड और भोपा रोड ओवरब्रिज तो पूरी तरह से वाहनों की भीड़ से चैक हो जाने के कारण शहर की सड़कों से नई मण्डी क्षेत्र तक जाम ही जाम नजर आया। हालांकि जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस की कर्मचारी भारी मशक्कत करते रहे, लेकिन शहर पूरी तरह से जाम ही रहा।

इसके साथ ही डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी भी सवेरे मुख्यालय पहुंचे और एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। डीआईजी ने रूड़की रोड पर श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैन, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों का पहचान पत्र सत्यापन के पश्चात ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए, किसी भी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दी जाए, इसके अतिरिक्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की शनिवार और रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जाएगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें:  शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार दुबई में

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जैमर लगी कार में घूम रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »