दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ाया

मुजफ्फरनगर। दिल्ली से चुराई गई एक ब्रेजा कार की डिलीवरी देने के लिए मुजफ्फरनगर आ रहे सुक्को और दद्दो गैंग के शातिर बदमाश ने एसटीएफ के जांबाजों को मेरठ से मुजफ्फरनगर तक खूब दौड़ाया, आखिरकार मल्ल यु( रूपी मुठभेड़ के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने एसटीएफ मेरठ की टीम के साथ मिलकर इस शातिर को दबोच लिया और उसके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी ब्रेजा कार भी बरामद करने में सफलता पाई।

सीओ सिटी एएसपी ब्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को पुलिस व एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर अभियुक्त को बुढ़ाना मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक ब्रेजा कार बरामद की गयी। सीओ ने बताया कि एसटीएफ मेरठ की टीम को छह नवम्बर की देर रात मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि थाना लिसाड़ी गेट मेरठ में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त एक चोरी की कार को लेकर मेरठ से मुजफ्फरनगर की जा रहा है। सूचना पर मेरठ एसटीएफ टीम द्वारा उक्त कार की पीछा किया गया लेकिन शातिर बदमाशा उनकी रेंज से काफी आगे निकला तो एसटीएफ मेरठ की टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर को घटनाक्रम के बारे में बताया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल बुढ़ाना मोड पर बैरियर लगाकर चैकिंग की गयी तथा मेरठ एसटीएफ द्वारा बतायी गयी कार को रोका गया। कार चला रहे व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम उजैर पुत्र दिलशाद निवासी पटेल नगर थाना, देहली गेट जनपद मेरठ बताया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त उजैर द्वारा बताया गया कि उनका वाहन चोरी करने का एक संगठित गिरोह है। हमारे द्वारा अलग-अलग स्थानों से कारों की चोरी की जाती है तथा उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। उसने यह कार पांडवनगर दिल्ली से चोरी की थी तथा आज वह चरथावल रोड पर शनिधाम मन्दिर के पास एक व्यक्ति को कार की डिलीवरी देने आया था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उजैर कुख्यात सुक्को व दद्दो गैंग का सक्रिय सदस्य तथा शातिर वाहन चोर अभियुक्त है, जिसके द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चोरी की घटना कारित की गयी हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में लगी हुई है। इस शातिर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक जयवीर सिंह एसटीएफ, उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह नागर व आशीष खोखर थाना कोतवाली नगर, एसटीएफ मेरठ से हैड कांस्टेबल रकम सिंह, आकाशदीप, रोमीश तोमर और भूपेन्द्र, हैड कांस्टेबल इसरार और कांस्टेबल अरविन्द कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बूथ संख्या 208 पर मंत्री कपिल देव संग भाजपाईयों ने सुनी पीएम के मन की बात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक मौलाना जमील के पुत्र ने की आत्महत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण से वसूली में जुटी पालिका को नहीं मिल रहा नया पता

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूड़े से बिजली बनाने के सपने को लगे पंख, एक सप्ताह में लगने लगेंगी मशीनजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »