शहर को सड़ा रही कंपनी के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर 92 लाख रुपये प्रतिमाह के भुगतान पर कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी अपनी नकारात्मक कार्यशैली के कारण जनता के साथ ही अब पालिका सभासदों के निशाने पर भी आ गई है। सभासदों ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत करते हुए कंपनी पर पालिका की छवि को धूमिल करने के लिए लगातार गलत कार्य करने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए कर्मचारियों का भुगतान नहीं करने तथा समस्त क्षेत्र में घरों से कूड़ा कलेक्शन नहीं करने के साथ ही टिपिंग फीस वसूलने के बाद लोगों को रसीद उपलब्ध नहीं कराने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं। सभासदों की शिकायत पर चेयरपर्सन ने कंपनी से भी जवाब तलब किया है।

पालिका प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्र में सफाई का स्तर सुधारने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों को कार्य करने के लिए आमंत्रित किया था। इसमें दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. को 92 लाख रुपये प्रतिमाह के भुगतान पर ठेका दिया था। कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ ही डलावघरों से कूड़ा निस्तारण करने का कार्य करना है। इसमें कंपनी पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। इसको लेकर अब लोगों में आक्रोश और विरोध शुरू हो गया है। वहीं अब सभासदों ने भी कंपनी के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, सीमा जैन और राजेश आदि द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत करते हुए पत्र सौंपा है।

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

सभासदों ने कंपनी पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप लगाये हैं। सभासदों का कहना है कि नगर मे डोर टू डोर कूडा कलैक्शन करने हेतु एम.आई. टू. सी. सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज से अनुबन्ध किया गया है। परन्तु कम्पनी द्वारा अनुबन्ध की शर्ताे का उल्लंघन करते हुये मनमाने ढगं से कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड मे कूडा कलैक्शन हेतु गाड़ियां नहीं पहुँच पाने के कारण वार्डाें मंे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुये हैं। आरोप लगाया कि अनेक वार्डाें मंे कूड़ा कलैक्शन के नाम पर कम्पनी द्वारा जो शुल्क वसूल किया जाता है, उस शुल्क की प्राप्ति रसीद नागरिकों को नहीं दी जा रही हैं। कंपनी के टोलफ्री नम्बर पर जो शिकायत दर्ज करायी जाती हैं, उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो पाता है। कंपनी कर्मचारियों का न तो वेतन ही समय पर दे रही है और न ही इन कर्मचारियों का पीएफ का भुगतान किया जा रहा है। जिस कारण आये दिन कम्पनी की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल आदि करते रहते हैं। इससे जनता की नजरों में पालिका बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है। सभासदों ने कंपनी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि कंपनी के खिलाफ सभासदों के साथ ही अन्य लोगों से भी शिकायत मिली हैं। कंपनी के लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही कंपनी के खिलाफ मिल रही वित्तीय अनियमितता, सफाई नहीं कराने और कर्मचारियों का वेतन आदि भुगतान नहीं करने के मामले में हमने जांच के आदेश दिये हैं। यदि कोई भी अनियमितता साबित होगी तो गंभीर कार्यवाही की जायेगी। किसी भी सूरत में शहर और जनता के हितों के साथ हम समझौता नहीं करेंगे। कंपनी के साथ जिन शर्तों पर, जिस कार्य के लिए अनुबंध हुआ है, उसका पालन करना कंपनी का दायित्व है। हमें शहर को स्वच्छ बनाना है, जो सभी के प्रयासों से संभव होगा। कंपनी के अधिकारियों से भी शिकायतों के सम्बंध में हमने जवाब तलब किया है।

इसे भी पढ़ें:  श्री दिगंबर जैन मंदिर बाहरे जी मे दिन बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर णमोकार महामंत्र जैन सभा (रजि.) द्वारा विधि विधान से भक्तांबर विधान का आयोजन किया गया।

कंपनी को करना पड़ा कांवड़ का भुगतान, पैसा लेकर काम पर लौटे कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। अपनी कार्यप्रणाली के लिए घिरी एमआईटूसी कंपनी को आखिरकार अपने कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान 13 दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी का भुगतान करना ही पड़ा। इसके बाद ही कर्मचारी अपने कार्य पर लौटे और कामबंद हड़ताल खत्म हो पाई। बता दें कि एमआईटूसी कंपनी के द्वारा 40 कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर सफाई कार्य के लिए 13 दिन की अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके लिए अलग से भुगतान करने का वादा कर्मचारियों से किया गया, लेकिन कांवड़ यात्रा के बाद ये भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिस कारण आक्रोशित कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रा का भुगतान और लम्बित वेतन की मांग करते हुए सोमवार को वाहन खड़े कर कामबंद हड़ताल कर दी थी। कर्मियों ने कंपनी के जिला कार्यालय का घेराव करते हुए परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह व अन्य अधिकारियों को बंधक बना लिया था।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

शाम तक कर्मचारियों से काम पर लौटने के लिए वार्ता की गई, लेकिन कर्मचारी बिना भुगतान काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए तो देर शाम कंपनी की ओर से 40 कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के अतिरिक्त कार्य के लिए भुगतान किया गया है। कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने कांवड़ यात्रा के लिए 12 घंटे की 13 ड्यूटी के आधार पर प्रत्येक कर्मचारी के खाते में करीब 17-17 हजार रुपये का भुगतान जारी कर दिया है। कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और कार्य शुरू करा दिया गया है। अक्टूबर माह का लम्बित वेतन भी दो दिन में कंपनी के द्वारा जारी करने का भरोसा कर्मियों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा भुगतान नहीं करने से परेशानी पैदा हो रही है। कंपनी पर 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाकर 46 लाख रुपये का भुगतान सितम्बर माह से काटने के कारण कंपनी ने पालिका ईओ को पत्र लिखकर इसका कारण पूछा है। अभी तक पालिका प्रशासन की ओर से कोई भी कारण नहीं बताया गया है। अक्टूबर माह का भुगतान भी पालिका की ओर से अभी नहीं किया गया है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने साबित की अपनी प्रतिभाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने साबित की अपनी प्रतिभाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »