MEERAPUR BY ELECTION-कादिर के कारण मुकदमे में फंसी मुनकाद की बेटी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के खिलाफ मुकदमेबाजी का दौर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के पहले से ही दो मुकदमे झेलने वाले पूर्व सांसद और वरिष्ठ सपा नेता कादिर राणा के बाद अब सपा प्रत्याशी और उनकी पुत्रवधु सुम्बुल राणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी पर यह मुकदमा उनके ससुर कादिर राणा के कारण ही हुआ है। प्रचार के लिए उनके काफिले में राणा स्टील की स्कार्पियो लगी थी, जिस पर लगाया गया साइकिल वाला झंडा निर्वाचन आयोग की मान्यता के विपरीत पाये जाने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कादिर के कारण मीरापुर उपचुनाव में मुनकाद की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर राजनीतिक और चौक चौपालों पर चर्चा का बाजार गरम हो गया है। इसको लेकर प्रशासन पर की निष्पक्षता को लेकर भी लोग बातें करने लगे हैं, वहीं सपा भी मुखर है।

बता दें कि मीरापुर उपचुनाव को लेकर सपा और रालोद प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। बसपा, आसपा और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी बड़ा झटका देने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने रालोद के साथ अपने गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए भरपूर जोर लगाये हुए हैं। इन्हीं जोर के बीच सपा नेताओं और अब सपा की प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक गरमाहट पैदा हो गई है। इस मुकदमे की पृष्ठभूमि में पूर्व सांसद कादिर राणा को मुख्य किरदार के रूप में पुलिस ने पेश किया है। मंगलवार को कादिर राणा अपनी पुत्रवधु और मीरापुर से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उनके काफिले में एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार भी शामिल थी, इस पर आगे साइकिल का झंडा लगाया गया था। जब यह काफिला शुकतीर्थ के पास भोपा रोड पर पहुंचा और सपा कार्यालय पर रूका तो वहां पर पहुंचे दरोगा जोगेन्द्र पाल सिंह ने स्कार्पियो कार को चैकिंग के लिए रोक लिया। कार पर लगे बड़े झंडे को मानक के विपरीत बताते हुए कार को सीज कर दिया गया, जिसको लेकर पूर्व सांसद कादिर राणा की उनसे तीखी बहस भी हुई। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ, जो लोगों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है, ऐसे में पुलिस की ओर से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसके कारण सियासी गरमाहट पैदा हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

थाना भोपा में उप निरीक्षक जोेगेन्द्र पाल द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे के लिए दी गई तहरीर में कहा गया है कि वो बुधवार को अपने हमराह सिपाहियों मोहित कुमार और रोहित राठोर के साथ मोरना में भोपा रोड के आसपास चैकिंग में व्यस्त थे। सूचना मिली की सपा कार्यालय के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार संख्या यूपी 12 बीक्यू 0829 सड़क पर खड़ी है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। वो मौके पर पहुंचे और देखा कि सफेद रंग की स्कार्पियो कार सड़क पर ही खड़ी है और यातायात भी बाधित हो रहा है। कार पर एक लम्बा चौड़ा झंडा करीब पांच फीट के डंडे पर लगा हुआ था। उप निरीक्षक का आरोप है कि उन्होंने कार को सड़क से हटाने के लिए कहा तो हटाया नहीं गया और झंडे के बारे में जानकारी करने पर कहा गया कि इसके लिए उनके पास अनुमति है। कार के शीशे पर चस्पा अनुमति पत्र को देखा गया तो उसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि झंडे की अनुमानित लंबाई चौड़ाई एक से डेढ़ फीट होगी। लगे झंडे को नापा गया तो वो ढाई गुणा तीन फीट का था, जो आचार संहित का खुला उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें:  मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में जगाया सफाई का जोश

इसके साथ ही सड़क पर सरेआम कार को खड़ा करते हुए यातायात बाधि करने का भी आरोप लगाया गया। उप निरीक्षक के अनुसार कार के कारण कार्तिक गंगा स्नान मेले में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। कार के कागजात मांगने पर नहीं दिखाये गये तो कार को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार राना स्टील इंडिया प्रा. लि. के नाम पर पंजीकृत पाई गई। उप निरीक्षक ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पत्नी शाह मौहम्मद निवासी सूजडू द्वारा आचार संहिता और अनुमति की शर्तों का खुला उल्लंघन किया गया है। एसआई की शिकायत पर भोपा थाने में सपा प्रत्याशी सुम्बुल के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और 171 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले रामराज थाने में उनके ससुर पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में दो मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं। राणा परिवार पर यह तीसरा मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसको लेकर राजनीतिक गरमाहट बन गई है। 

इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बारिश से घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बची बच्चियों की जानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  NAMO APP–सर्दी में सड़क पर निकले मंत्री कपिल देव, लोगों को डाउनलोड कराया नमो ऐप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »