मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में जगाया सफाई का जोश

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मण्डल के आयुक्त अटल कुमार राय ने शनिवार को शुकतीर्थ पहुंचकर गंगा के अस्तित्व को बचाने और उसकी धारा को स्वच्छ एवं अविरल बनाने के लिए लोगों में गंगा स्वच्छता अभियान के लिए जोश और आकर्षण पैदा करने के साथ ही उनको नागरिक दायित्वों का भी स्मरण कराया। इस दौरान उन्होंने गंगा स्वच्छता के लिए सभी को शपथ ग्रहण कराने के बाद गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया, जिसमें सभी ने हाथ से हाथ को जोड़कर गंगा को साफ करने का प्रण लिया। इस दौरान इस अभियान को शुरू करने के लिए साधु संतों और आम लोगों ने भी जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।

शुकतीर्थ में गंगा स्वच्छता के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आम जनमानस को जोड़ने के लिए स्वच्छता अभियान की अलख जगाई, वो स्वयं वहां गये और लोगों के साथ सफाई की। इसके बाद उनके द्वारा यहां पर प्रत्येक रविवार को जनमानस के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को इस अभियान को वृहद रूप प्रदान करते हुए श्रमदान के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ ही श्रमशक्ति जोड़ने के लिए मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल अटल कुमार राय भी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ पहुंचे और उनके द्वारा सभी को गंगा स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण कराते हुए अपने नागरिक दायित्वों की पूर्ति करने के लिए जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में अब अपने सेवा देंगे न्यूरो सर्जन डॉ. अश्वमेघ

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा सफाई अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ क्षेत्र एवं घाटों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि यह सफाई अभियान निरंतर चलता रहे। इस सफाई अभियान में सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि गंगा घाट पर सफाई अभियान में क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा अभियान निरंतर रूप से चलाए जाने हेतु सराहना की गई। सभी क्षेत्रवासियों, श्र(ालुओं, संत महात्माओं ने आश्वासन दिया कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल फोन बरामद

कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मंडलायुक्त अटल राय, डीएम उमेश मिश्रा, एमडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह, एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने श्रमदान कर सभी को प्रेरित किया। गंगा सफाई अभियान में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, एवं सफाई कर्मचारियों की टीम, तहसील जानसठ की राजस्व विभाग की टीम तथा जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्था तथा विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा एन सी सी कैडेट्स एवं ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, एफआईआर दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल फोन बरामदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »