चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी का किया भ्रमण, जाना सफाई का हाल

मुजफ्फरनगर। शहरी सफाई व्यवस्था के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शनिवार को एक बार अधिकारियों के साथ लोगों के बीच पहुंची। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए कई स्थानों पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान ड्यूटी से गैर हाजिर पाये गये सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहरी सफाई व्यवस्था को सुचारू और दुरूस्त करने के लिए लगातार वार्डों का निरीक्षण किया और कराया जा रहा है। शनिवार को वो एक बार फिर से पालिका सभासदों और अधिकारियों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए निकली। उन्होंने वार्ड संख्या 36 नई मंडी क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां वो चौड़ी गली, पीठ बाजार, रेलवे स्टेशन वाली सड़क, जानसठ पुल के नीचे आदि स्थानों पर भ्रमण के लिए पहुंची। उन्होंने यहां पर सफाई नायक को तलब करते हुए सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भी परखी।

इसे भी पढ़ें:  वार्ड 21 में पालिका ने लगवाया नया ओपन जिम


इस वार्ड में 39 कर्मचारियों में से कुछ सफाई कर्मचारी नदारद पाये गये। इसको लेकर सफाई नायक को उन्होंने निर्देश दिये कि वार्ड में सुबह और शाम दोनों समय ड्यूटी पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्य करें। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ड्यूटी से गायब कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके साथ सभासद रितु त्यागी, ममता बालियान, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल व अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज जाम!, रोड… बस और ट्रेनों में भीड़, चारों ओर सड़कों पर लंबी कतारें

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »