MUZAFFARNAGAR-शेरपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर भाकियू में रोष

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव शेरपुर में रात्रि के समय हो रहे अवैध खनन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने कड़ा रोष जाहिर करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन और धरना देने की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि रात्रि के समय बिना नम्बर के डंफरों से अवैध खनन किया जा रहा है। इससे गांव के रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और यहां पर हादसों का भय भी बना रहता है। भाकियू नेताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ये खेल नहीं रोका गया तो जिला मुख्यालय घेरकर प्रदर्शन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में नीले ड्रम में मिला शव, बेटा गिरफ्तार

भारतीय किसान यूनियन के नगराध्यक्ष गुलबहार राव ने यूनियन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोप लगाया कि अफसरों की शह पर शेरपुर गांव में रात्रि के समय अवैध खनन का काम जोरों पर किया जा रहा है। इसमें अवैध वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। पूरी रात यह वाहन गांव के रास्तों से होकर गुजरते है। इसके कारण यहां पर रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया और गहरे गडढे हो गये हैं। आरोप लगाया कि इन खनन माफियाओं को अफसरों और पुलिस की पूरी शह मिली हुई है। कई बार इनके वाहनों को पकड़कर रोकने का प्रयास ग्रामीणों ने किया तो ये लोग धमकी भी देते हैं। उन्होंने कहा कि गांव शेरपुर में खनन माफियाओं ने पूरा आतंक मचाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

बिना नम्बर के डंफर गांव के रास्ते से तेज रफतार में गुजरते हैं, इससे यहां पर हादसों का भय भी बना रहता है। बड़े-बड़े डंपरों से खनन माफिया बेखौफ धड़ल्ले से मिट्टी खनन का काम कर रहे हैं। इनको किसी का खौफ नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई बार इसके लिए अधिकारियों को भी जानकारी दी गई, लेकिन गांव में खनन माफियाओं का अवैध कार्य नहीं रूका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए ग्रामीणों में रोष है और यदि इन पर कार्यवाही नहीं की गई तो ग्रामीण खुद सड़कों पर उतरकर इनका इलाज करने का काम करेंगे और यूनियन इस मामले में ग्रामीणों के साथ मुख्यालय पर धरना देगी। इससे पहले ही अफसरों को गांव में हो रहे अवैध खनन के काम को रुकवाने के लिए कार्यवाही करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »