आनंद व राजवंशी हॉस्पिटल ने की 6.61 लाख की कर चोरी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के दो प्रमुख निजी हॉस्पिटल पर जानकारी छिपाकर पालिका से कर चोरी करने के मामले में अंतिम सुनवाई के उपरांत दोषी पाये जाने पर कर अपवंचन में जुर्माना करते हुए नोटिस जारी कर दिया है। इन निजी हॉस्पिटल को 15 दिन के भीतर कर अपवंचन में अधिरोपित की गई 6 लाख 61 हजार 160 रुपये बतौर जुर्माना राशि जमा कराने के निर्देश देते हुए समयावधि के बाद 10 प्रतिशत ब्याज सहित वसूली की चेतावनी दी है। दोनों हॉस्पिटल के बाहर अवैध पार्किंग की समस्या दूर नहीं होने पर पालिका प्रशासन ने कड़ी नाराजगी जताई, हालांकि हॉस्पिटल मालिकों की ओर से पार्किंग स्थल के लिए प्लॉट लिये जाने का दावा किया गया है, इसकी जांच और प्लॉट पर कर निर्धारण के लिए भी निर्देश दे दिए गये हैं।

बता दें कि वार्ड संख्या 20 से भाजपा सभासद हनी पाल द्वारा 28 अगस्त 2024 को शहर के भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल और नई मंडी गौशाला रोड स्थित राजवंशी हॉस्पिटल के मालिकों के खिलाफ अवैध पार्किंग चलाने और नियमों के विपरीत संचालन करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने इस प्रकरण में दोनों निजी हॉस्पिटल के मालिकों डॉ. करन मारवाह और डॉ. सुशील राजवंशी को 19 सितम्बर को नोटिस जारी करते हुए शिकायत जवाब तलब किया था। आनंद हॉस्पिटल की ओर से 22 अक्टूबर तो राजवंशी हॉस्पिटल के द्वारा 19 सितम्बर को नोटिस का जवाब दिया गया। डॉ. करन ने दावा किया था कि उनका हॉस्पिटल 580 वर्गगज में है और तृतीय तल तक निर्माण किया गया है। पार्किंग के लिए अलग से 600 वर्गगज का प्लॉट लेने की बात भी कही गई और पालिका से सभी आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर लेने का भी दावा किया गया। वहीं राजवंशी हॉस्पिटल की ओर से पालिका से जवाब के लिए समय मांगा गया और 10 अक्टूबर को हुई प्रकरण की सुनवाई में दावा किया गया कि 190 वर्ग मीटर का प्लॉट पार्किंग के लिए ले लिया गया है, जहां पार्किंग कराई जा रही है। पालिका से लाइसेंस भी बनवा लिया गया है। इसमें किये गये दावों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए कर अधीक्षक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  टीन सैड न होने से सब्जी मंडी में किसान-आढती बेहाल, बारिश में भीगते रहे किसान

कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि दोनों हॉस्पिटल के मालिकों के दावों की पोल भौतिक सत्यापन में खुल गई है। दोनों अस्पतालों के मालिकों ने भवन की भूमि और निर्माण का पूर्ण ब्यौरा नहीं दिया है और तथ्य छिपाते हुए पालिका से कर चोरी करने का काम किया है। आनंद हॉस्पिटल पर पूर्व में 55764 रुपये वार्षिक गृह और जल कर अधिरोपित किया गया था। जबकि जांच के बाद सामने आये वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर इस हॉस्पिटल पर 100504 रुपये वार्षिक गृह और जल कर अधिरोपित हुआ है। ऐसे में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 44740 रुपये के कर की चोरी आनंद हॉस्पिटल के द्वारा की जा रही थी। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक पांच वर्षों के लिए आनंद हॉस्पिटल पर कर अपवंचन के लिए अंतर राशि, उस पर ब्याज और जुर्माना लगाकर वसूली नोटिस जारी किया गया है। बताया कि प्रत्येक वर्ष के लिए 94848 रुपये का जुर्माना अधिरोपित करते हुए पांच वित्तीय वर्ष के लिए 474240 रुपये की धनराशि जमा कराने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि वहीं राजवंशी हॉस्पिटल द्वारा पालिका को गलत तथ्य देकर कर निर्धारण कराया और 42418 रुपये वार्षिक गृह एवं जल कर दिया जा रहा था। जांच के बाद यह बढ़कर 60050 रुपये वार्षिक हो गया है। इसमें 17634 रुपये प्रति वर्ष कर अपवंचन का मामला उजागर होने पर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक प्रत्येक वर्ष के लिए राजवंशी हॉस्पिटल पर 37386 रुपये का जुर्माना अधिरोपित करते हुए पांच वर्ष के लिए 186920 रुपये की धनराशि जमा करने के लिए कहा गया है। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि दोनों हॉस्पिटल के बाहर आज भी अवैध पार्किंग पाई गई है। इसके लिए भी राजस्व निरीक्षकों को कार्यवाही करने और पार्किंग के लिए निर्धारित प्लॉटों पर जांच करते हुए कर अधिरोपित करने के निर्देश दिये गये हैं। 15 दिन में यह धनराशि जमा नहीं कराये जाने पर दस प्रतिशत ब्याज और लगाते हुए वसूली की जायेगी। मानक पूर्ण नहीं करने पर अगले वित्तीय वर्ष में दोनों हॉस्पिटल को पालिका से लाइसेंस भी निर्गत नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार की निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा लोकतंत्र की होती है नींव - राधे प्रणामी

शिकायत करने वाले सभासद हनी पाल पीछे हटे

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में आनंद और राजवंशी हॉस्पिटलों में अनियमितता की शिकायत कर जांच की मांग करने वाले भाजपा सभासद हनी पाल ने अचानक ही अपनी शिकायत वापस ले ली और पीछे हट गये। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि 28 अगस्त को हनी पाल सभासद ने ही शिकायत की और जांच की गई, लेकिन जांच प्रक्रिया के दौरान ही हनी पाल ने 6 दिसम्बर को प्रार्थना पत्र देकर आनंद हॉस्पिटल के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेते हुए जांच में उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। सभासद का कहना है कि हॉस्पिटल की ओर से उनको बताया गया कि पार्किंग के लिए प्लॉट लेकर लाइसेंस भी बनवा लिया है। ऐसे में उन्होंने शिकायत वापस ली। आनंद हॉस्पिटल के मालिक डॉ. करन मारवाह का कहना है कि पालिका को सभी जानकारी सही दी गई, शिकायत भी वापस हो गई, अब भी उनको बिना वजह परेशान किया जा रहा है। हम इसमें अपील करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस तबादले, इनमें मुजफ्फरनगर के डीएम भी शामिल हैं।

राजवंशी ने पालिका टीम के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। राजवंशी हॉस्पिटल पर कर चोरी के आरोपों को लेकर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी द्वारा कराई गई जांच के दौरान हुई सुनवाई में हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुशील राजवंशी ने कम टैक्स लगाने के लिए पालिका के कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही चोर ठहरा दिया है। इस प्रकरण में राजवंशी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुशील राजवंशी 28 नवम्बर को हुई सुनवाई में खुद पेश हुए। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि उनका 15 बेड का पुराना नर्सिंग होम है, इसमें 12 गुणा 40 फिट की पार्किंग मौजूद है, जिसमें एम्बुलेंस खड़ी रहती है। हम नया नर्सिंग होम बना रहे हैं। कहा कि वर्ष 2020 में पालिका कर्मियों द्वारा स्वयं हॉस्पिटल के भवन के लिए कर निर्धारण किया था। इसमें अनियमितता हुई तो यह पालिका कर्मियों का दोष है और वो ही उत्तरादायी हैं। इसलिए हॉस्पिटल पर जुर्माना और आर्थिक दण्ड लगाना उचित नहीं है। कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि कर लगाने के लिए 2020 में भरे गये फार्म पर जो जानकारी भवन सम्बंधी पालिका को उपलब्ध कराई गई, वो डॉ. सुशील राजवंशी ने अपने हस्ताक्षर से दी है। उनके द्वारा स्वःकर निर्धारण कराया गया है। इसमें पालिका कर्मियों ने कर निर्धारण नहीं किया है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पत्रकार की निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा लोकतंत्र की होती है नींव – राधे प्रणामीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देश के किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश में एक गैर-राजनैतिक किसान आंदोलन खड़ा किया था-अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफ़ेयर एसो.

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर और खतौली में संजीव को कम वोट मिलना बना हार का कारणजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »