टीन सैड न होने से सब्जी मंडी में किसान-आढती बेहाल, बारिश में भीगते रहे किसान

खतौली। नवीन सब्जी मंडी स्थल खतौली में नीलामी चबूतरे पर लगाए गए टीन सैड को मंडी समिति द्वारा अवैध बताकर हटवा देने के बाद से किसान और आढ़ती लगातार परेशानी झेल रहे हैं। खासकर तेज गर्मी और भारी बारिश के मौसम में न छांव है, न शरण। सोमवार को आई भीषण बारिश ने हालात और बदतर कर दिए।

बारिश के दौरान किसान और आढती खुले आसमान के नीचे भीगते नजर आए। टीन शेड न होने के कारण नीलामी चबूतरे पर बैठे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ किसान अपने माल को बचाने के लिए पन्नी लगाते नजर आए तो कुछ किसान तसले को सिर पर छाता बनाकर बैठे दिखे, तो कुछ बैठकर टाट की बोरी में लिपटे हुए चाय पीकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। कई व्यापारियों की सब्जियां बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गईं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि जब तक मंडी में टीन शेड नहीं लगाया जाता, तब तक नीलामी का कार्य सुचारु रूप से नहीं हो सकता। मंडी समिति द्वारा टीन शेड हटवाने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे किसान और आढ़ती खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दो की मौत पर जागे अफसर, एसपी ट्रैफिक ने ओवरलोडिंग पर दी चेतावनी



 


किसानों और आढ़ती ने मंडी समिति से मांग की है कि जल्द से जल्द नीलामी चबूतरे पर टीन शेड की व्यवस्था की जाए ताकि मौसम की मार से बचा जा सके और व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से जारी रह सकें।

उधर, लगातार हुई बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। प्रमुख बाजारों से लेकर रिहायशी कॉलोनियों तक पानी भर गया। सड़कों पर पानी इतना भर गया कि कई वाहन बंद हो गए। जलभराव के चलते विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  1 मई को बंद हो जाएगी मंसूरपुर शुगर मिल बंद गन्ने की कमी से जूझ रही है शुगर मिल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गठबंधन से बीजेपी व आरएलडी की राह होगी आसान, इस फॉर्मूले से कई विधायकों की खुल सकती है किस्मतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पर्यावरण हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है- सांसद चंद्रशेखर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भगत सिंह रोड पर जूतों की दुकान में लगी आगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »