एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीट

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक के प्राइमरी विंग में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण दौड़ का आयोजन करते हुए खेल के मैदान पर नन्हें एथलीटों की प्रतिभा को परखने का कार्य किया गया। खेल दिवस पर हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी नन्हें एथलीट ने अपने क्षमता और प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्या द्वारा विजय श्री हासिल करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि बुधवार के दिन विद्यालय के प्राइमरी विंग में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा-2 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया गया। इन नन्हें बच्चों ने एक परिपक्व एथलीट की भांति खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभागिता का सुन्दर और प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिनमें मुख्य रूप से अम्ब्रेला रेस, बुक और बॉल बेलैंसिंग रेस, ईटिंग बनाना रेस, डक रेस, हार्स राइडिंग रेस सहित अन्य रोमांचकारी रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया। बच्चों द्वारा खेल के मैदान पर अनुशासित रहते हुए टीम भावना का जो प्रदर्शन किया गया, उसने सभी टीचर्स को भी प्रभावित किया। नन्हे एथलीट के रूप में खुद को खेल के मैदान पर साबित करने वाले ये बच्चे खूब चमके और इस खेल उत्सव को भरपूर आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र में मिली खामियां


प्रधानाचार्या ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में विजय श्री हासिल कर उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कार और मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित करने के साथ ही उनको और भी बेहतर परिणाम के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि कक्षा आधारित शिक्षा के साथ ही खेलों में प्रतिभागिता भी बच्चों के मानसिक विकास के लिए सहायक है तो वहीं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में भी ऐसे आयोजन काफी मददगार साबित होते हैं। उन्होंने बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए इसके लिए बच्चों को तैयार करने में शिक्षिकाओं के परिश्रम को भी सराहनीय बताया और सभी स्टॉफ को खेल दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  भारतीय संस्कृति की पहचान है योगः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय संस्कृति की पहचान है योगः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हापुड़: स्विमिंग से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार बच्चों समेत सभी की दर्दनाक मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय संस्कृति की पहचान है योगः कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »