भारतीय संस्कृति की पहचान है योगः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योगा फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ के प्रति जनजागरण किया गया। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर में आयोजित भव्य योग शिविर में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।


योगाचार्य प्रशांत ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए आसनों की जानकारी दी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस, युवाओं, बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने योग में भाग लेकर यह संदेश दिया कि योग के प्रति आज देश में जागृति आ रही है। यहां मंत्री कपिल देव ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। मंत्री कपिल देव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपने दैनिकवन का अभिन्न अंग बनाएं और स्वस्थ भारत, समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करें। योग से ही रोग मुक्तवन संभव है, उन्होंने योग दिवस एक दिन नहीं, जीवन भर की प्रेरणा के रूप में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सूची चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह , जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ,एस एस पी अभिषेक सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जनमानस मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा


योग कार्यक्रम के उपरांत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उद्योग विकास की दिशा में सार्थक संवाद के लिए बिजनौर जनपद में अवनीश अग्रवाल के आवास पर उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर विभिन्न औद्योगिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्थानीय उद्योगों की प्रगति, स्वरोजगार के नए अवसर, बुनियादी ढांचे के विकास, सरकारी योजनाओं के लाभ और उद्योगों को आ रही व्यवहारिक समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्योग जगत को सहयोगी वातावरण प्रदान करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। ष्एक जिला एक उत्पाद, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, निवेश प्रोत्साहन नीति जैसे कार्यक्रमों ने उद्यमिता को नई ऊर्जा दी है। बताया कि इस बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों ने अपने सुझाव और समस्याएं साझा कीं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा ताकि समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सरकार का लक्ष्य रोजगार, निवेश और आत्मनिर्भरता का सशक्त तंत्र विकसित करना है। इसी भावना के साथ संवाद का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के युवक की मेरठ में गला रेतकर नृशंस हत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ईओ के फर्जी साइन प्रकरण में मंडलायुक्त से शिकायतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंचे मंत्री कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »