दो बेटियों का गला दबाकर मर्डर कर मां ने खुद का भी काटा गला, तीनो की मोत

अमरोहा- यूपी के अमरोहा जिले के नौगांवा सादात इलाके में पति से विवाद के बाद सोमवार दोपहर महिला ने अपनी दो बेटियों अनुष्का (7) और किट्टो की हत्या करने के बाद अपनी गर्दन रेत ली। महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसकी बड़ी बहन ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द निवासी कौपिन की शादी लगभग दस साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के धौड़ गांव निवासी सोनिया से हुई थी। सोनिया की बड़ी बहन सोनम शादी कौपिन के बड़े भाई से हुई है। पुलिस के मुताबिक कौपीन गुरुग्राम में नौकरी करता है। शनिवार को वह घर आया था और सोमवार सुबह चला गया। उसके जाने के कुछ घंटों के बाद सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद चाकू से अपनी गर्दन रेत ली। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या और आत्महत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आखिरकार सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर अपना गला क्यों रेता? इस सवाल का जवाब अभी पुलिस नहीं तलाश पाई है। पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कह रही है, लेकिन विवाद क्या था इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। पति भी वापस आ गया है, वह भी कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस अब इस बात का इंतजार कर रही है कि सोनिया के होश में आने के बाद उससे घटना की वजह पूछी जाए।  बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार हथियार से अपनी गर्दन काटने वाली सोनिया का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के बारे में सोनिया से अभी कुछ पूछताछ भी नहीं कर सकी है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन सोनिया से पूछताछ नहीं की जा सकी है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के अलावा कोई बड़ा कारण भी सामने नहीं आया है। सभी पहलुओं पर मामले में जांच की जा रही है। बहादुरपुर खुर्द गांव में दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश करने वाली सोनिया के इस कदम से हर कोई अचंभित है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि उसने दोनों बेटियों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की। परिवार वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने जरूर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह कौपिन के गुरुग्राम जाने के बाद सोनिया की बड़ी बहन सोनम खेत पर चारा लेने चली गई थी। सोनिया अपनी दोनों बेटियों के साथ कमरे में थी। करीब 11 बजे सोनम खेत से लौटी। करीब एक घंटे बाद परिवार के एक जेठ का बेटा घर आया और चाची सोनिया के बारे में पूछने लगा तो सोनम ने सोनिया के ऊपर घर में होने की बात कही। जैसे ही सोनम और जेठ का बेटा ऊपर कमरे में पहुंचे तो यहां सोनिया लहूलुहान हालत में तड़प रही थी। जबकि, दोनों बेटियों के शव बेड पर पड़े थे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड-परीक्षा में हाईस्कूल-इंटर के 1082 परीक्षार्थी रहे गायब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कैंपा कोला की फैक्टरी देखने जमालपुर पहुंचे मुख्य सचिवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »