ई रिक्शा चलानी है तो वाहन पर लिखा होगा नाम, पता और नम्बर

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में अवैध ई रिक्शाओं का संचालन बंद कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए जुटे एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने अब एक और नया प्रयोग किया है। उन्होंने ई रिक्शाओं का संचालन रोकने के लिए अब नया फरमान जारी किया है, इसके तहत सभी ई रिक्शा चालकों और स्वामियों को अपने अपने वाहनों पर पीली पट्टिका बनाकर नाम, पता और नम्बर लिखना होगा। इसके लिए ई रिक्शा चालकों को पांच दिन का समय दिया गया है। पांच दिन बाद यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान शुरू किया जायेगा। जिन वाहनों पर यह पट्टिका नहीं होगी, उनको सीज किया जायेगा और पट्टिका में दर्ज विवरण के आधार पर यदि दूसरा व्यक्ति वाहन चलाता मिला तो चालान कर जुर्माना वसूल किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामा

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने सड़क और यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत ई रिक्शा चालकों को नये दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जनपद के सभी ई रिक्शा चालकों को अब अपने वाहनों पर नाम, पता और नम्बर लिखना होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों व स्वामियों को कहा है कि वो अपने वाहनों के दोनों साइडों के साथ ही पीछे, यानि तीन तरफ पीले रंग की पट्टिका बनाकर हिन्दी में काले रंग से चालक का नाम, पता और उसका मोबाइल नम्बर अंकित करायेंगे। यह पीली पट्टिका 8 बाई 12 इंच की होगी। यह विवरण पांच दिनों के भीतर अंकित कराना अनिवार्य किया गया है। एसपी यातायात ने किया कि यह इसलिए कराया जा रहा है ताकि वाहन के बारे में डाटा बनाया जा सके और जिस चालक का नाम इस विवरण में दर्ज होगा, केवल उसे ही वो वाहन चलाने की अनुमति होगी, यदि अन्य कोई भी चलायेगा और चैकिंग में पकड़ा जाता है तो कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पांच दिन के बाद इसके लिए चैकिंग अभियान चलाकर यह व्यवस्था परखी जायेगी और इसमें विवरण नहीं पाये जाने पर ई रिक्शाओं को सीज या चालान करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी ई रिक्शा चालकों से इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  बड़े मंगल पर श्रद्धा और सेवा का संगम, हजारों भक्तों ने किया सुंदरपाठ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अफसरों के सामने भड़के किसान, नहीं होता शिकायतों का समाधान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अफसरों के सामने भड़के किसान, नहीं होता शिकायतों का समाधानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »