सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामा

मुजफ्फरनगर। शहर में एक वायरल वीडियो से उपजा विवाद अब सियासी और सामाजिक तनाव में बदलता दिख रहा है। छत्रपति शिवाजी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री सुमित बजरंगी के आवास पर सोमवार देर शाम हुई पुलिस दबिश के विरोध में मंगलवार को शिवचौक पर भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शिवाजी सेना के अलावा बजरंगी के समर्थक और कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस घटनाक्रम की शुरुआत दो दिन पूर्व सुमित बजरंगी द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो से हुई। वीडियो में उन्होंने सिटी सेंटर में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘याद-ए-रफ़ी’ पर सवाल उठाते हुए उसे ‘लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला’ बताया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे आयोजनों के जरिए मुस्लिम युवकों को हिंदू लड़कियों से नजदीकी बढ़ाने के मौके दिए जाते हैं। इस वीडियो को लेकर शहर में माहौल गर्मा गया। इसके बाद पूर्व महिला सभासद पूनम शर्मा ने बजरंगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ व्यक्तिगत रंजिश के चलते एक आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पूनम शर्मा ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात सुमित बजरंगी के निवास पर दबिश दी। सुमित उस समय घर पर मौजूद नहीं था, लेकिन उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों से अभद्रता की, गाली-गलौच की और अनावश्यक तनाव उत्पन्न किया। परिजनों ने यह भी कहा कि कोई सर्च वारंट नहीं दिखाया गया और व्यवहार पूर्णतः अपमानजनक था। इस घटना की जानकारी मिलने पर देर रात्रि को बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और बजरंगी समर्थक शिव चौक पर एकत्र हो गए और यहां पर नरेन्द्र गुर्जर उर्फ साधू तथा अन्य हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  सांसद रामजी लाल के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई

प्रदर्शन के दौरान शहर के सिटी मजिस्ट्रेट राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उधर, याद-ए-रफ़ी कार्यक्रम के आयोजकों ने इस विवाद और बढ़ते तनाव को देखते हुए फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। आयोजकों का कहना है कि वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते और शहर की शांति सर्वाेपरि है। यह पूरा घटनाक्रम अब धीरे-धीरे राजनीतिक रंग लेने लगा है। एक तरफ जहां हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक अस्मिता से जोड़ते हुए सुमित बजरंगी के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है, वहीं दूसरी ओर महिला सभासद द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस पर पक्षपात का आरोप लग रहा है, तो प्रशासन पर दबाव में कार्रवाई करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सांसद रामजी लाल के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राजपूत महासभा ने की सपा सांसद की निंदा, राणा सांगा को बताया महान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनातीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »