पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद हरेन्द्र मलिक को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए आंदोलन चला रहे अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों के साथ सभी विभागों के पंेशनधारियों ने रविवार को एकजुट के साथ आवाज उठाते हुए नगर में जुलूस निकाला और इसके बाद ये लोग प्रेमपुरी स्थित सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक और चरथावल विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पंकज मलिक के आवास पर पहुंचकर उनको अपनी मांगों के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा और इस आंदोलन में उनका सहयोग मांगा

देश भर के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा पेंशन के मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। रविवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले पेंशनधारियों ने प्रेमपुरी स्थित सपा सांसद हरेन्द्र मलिक और सपा विधायक पंकज मलिक के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सांसद हरेन्द्र मलिक को ज्ञापन सौंपकर इस आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद व विधायक से कहा कि नई पेंशन व्यवस्था शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में नहीं है। यह एक शोषणकारी और भेदभावपूर्ण व्यवस्था है, इससे देश में करीब एक करोड़ सरकारी कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी सहित चार घायल


बताया कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को 1200 से 4000 रुपये तक ही पेंशन दी जा रही है, यह ऐसे कर्मचारियों के जीवन यापन के लिए नाकाफी है। कहा कि पुरानी पेंशन योजना ओपीएस सभी कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करती थी, लेकिन इसे खत्म कर कर्मचारी विरोधी मानसिकता सरकार ने प्रदर्शित की है। नई पेंशन योजना एनपीएस में कर्मचारियों के वेतन से कटौती तो की जा रही है, लेकिन सेवानिवृत्ति के उपरांत इसका समुचित लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान पेंशनधारियों ने सपा विधायक पंकज मलिक के द्वारा सदन में इसके लिए आवाज उठाने पर आभार व्यक्त करते हुए सपा सांसद से भी लोकसभा में इस पर कर्मचारियों की पीड़ा रखने की मांग की और मजबूत समर्थन भी मांगा। 

इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER--शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, पांच गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने शिव चौक पर किया प्रदर्शन, करारा जवाब देने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव वालों को मिला अपने घर का मालिकाना हकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »