शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी सहित चार घायल

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण, तार व ट्रान्सफार्मर चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को मुठभेड़ में गोली मारकर कर घायल कर दिया। घायलों के साथ 12 बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्र, 300 किलोग्राम तांबा, 700 किग्रा विद्युत तार, ट्रान्सफार्मर की पत्तियां, चोरी करने के उपकरण व 1 कैन्टर भी बरामद किया है। इन बदमाशों में दो शातिरों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एक इनामी बदमाश के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं।

सीओ खतौली रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर सुभाष अत्री नेतृत्व में गत रात्रि सोमवार को निजामपुर बस अड्डे के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाशों द्वारा फायरिंग का जवाब दिया गया तो पुलिस की गोली लगने के कारण चार बदमाश सोम उर्फ सोमपाल पुत्र रणजीत निवासी ग्राम वहलना, रविन्द्र पुत्र सुरेन्द्र तथा विकास पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम मदारपुरा, थाना सरधना, जनपद मेरठ और सलीम पुत्र इकरामुद्दीन उर्फ मुकामुद्दीन निवासी मौहल्ला इकराम नगर लोनी जनपद गाजियाबाद घायल हो गये। इनमें सोमपाल और रविन्द्र मंसूरपुर थाने से आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे, इन पर एसएसपी ने दस-दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इनके अलावा पुलिस ने काम्बिंग के दौरान इस गिरोह के आठ शातिर बदमाशों सलमान उर्फ काला पुत्र इरफान निवासी ग्राम मदारपुरा, इरफान पुत्र अख्तर निवासी ग्राम किला परीक्षितगढ पट्टी, मेरठ, रोहित पुत्र बबलू निवासी ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर, नीरज पुत्र राजवीर निवासी ग्राम फुगाना, समीर पुत्र बफाती निवासी मौहल्ला सान्दार गार्डन लिसाडी गेट, जनपद मेरठ, राहुल पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सहेन्द्र निवासी ग्राम मदारपुरा, अरविन्द पुत्र पवन निवासी ग्राम मदारपुरा और महताब उर्फ बटला पुत्र इलियास निवासी मौहल्ला लोनी कंचन पार्क, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  तलाक लिए बिना अलग रह रही महिला करवा सकती है गर्भपात, पति की मंजूरी जरूरी नहीं: हाईकोर्ट

सीओ रूपाली के अनुसार बदमाशों ने पूछताछ बताया गया कि उनका एक अन्तर्जनपदीय गिरोह है जिसके माध्यम से वे ट्यबवैलों से विद्युत उपकरण व ट्रान्सफार्मर चोरी करने की घटनाओं को करते हैं तथा चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। इन बदमाशों के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस प्रकार कि चोरी की घटनाएं की गयी हैं, साथ ही इनके द्वारा आस-पास के अन्य जनपदों में विद्युत उपकरण व ट्रान्सफार्मर चोरी करने की घटनाएं की हैं। बदमाशों ने आज चोरी का सामान बेचने की तैयारी की थी और इसी बीच पुलिस ने उनका आमना सामना हो गया। पुलिस ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद चार थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा किया है, इन चोरियों से सम्बंधित विद्युत सामग्री भी इनके द्वारा बरामद की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण, बांटे कम्बलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों से लौटते किसान को मारी गोली, गंभीर घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण, बांटे कम्बलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »