भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

मुजफ्फरनगर। एक तथाकथित भाजपा नेता की करीब एक माह पुरानी शिकायत पर होली के त्यौहार के अवसर पर नगरपालिका परिषद् की टीम ने सड़कों पर उतरकर अस्थाई अतिक्रमण हटवाने का काम किया। टीम के अभियान पर निकलने से पूर्व इसकी जानकारी पर पालिका के कर विभाग पहुंचे भाजपा सभासदों ने राजस्व वसूली छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की और हंगामा भी किया।

नगरपालिका परिषद् की कार्यवाही कर अधीक्षक पारूल यादव के मार्गदर्शन में सोमवार को पालिका की टीम अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़कों पर उतरी नजर आई और नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला तक कार्यवाही की गई। कर अधीक्षक ने बताया कि भाजपा नेता अखिलेश शर्मा उर्फ अखिल के द्वारा 11 फरवरी को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को शिकायत करते हुए नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल, पाल धर्मशाला तक सड़क पर अस्थाई तौर पर ठिये और ठेले तथा फड़ लगाकर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। इसको हटवाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट ने दिये थे। इसी के अनुपालन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सोमवार को अतिक्रमण हटवाने का कार्य कराया गया है। टीम ने मौके पर अस्थाई अतिक्रमण हटवाते हुए ठिये और ठेले लगाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें:  तीन मंजिला मकान गिरा, दम तोड़ गये 300 बेजुबान

वहीं अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम के निकलने से पहले ही भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत उर्फ काका, हनी पाल और विजय कुमार उर्फ चिंटू कर विभाग में पहुंचे और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व वसूली जैसे अहम कार्य को छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने में टीम को लगाने का विरोध करते हुए होली जैसे त्यौहार पर लोगों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाये। इन सभासदों ने कर विभाग में ही इस अभियान को रोकने की मांग करते हुए कर निर्धारण अधिकारी के सामने हंगामा कर नाराजगी भी जताई। भाजपा सभासदों ने कहा कि एक तथाकथित भाजपा नेता ऐसे कृत्य कर पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही कराये जाने के लिए हम भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कर विभाग को इस समय केवल राजस्व वसूली पर ही ध्यान देकर लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:  BIG DEAL-काऊ सेंचुरी में चिकित्सीय सेवा देगा इंडसइंड बैंक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेट्रोल पम्प की पार्टनरशिप कर दो करोड़ रुपये हड़पेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर लावारिसों की वारिस शालू सैनी हरियाणा में सम्मानित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वाल्मीकि समाज ने इतवार को मनाई छुट्टी, मंत्री के भाई को कह दी ये बात…जारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »