BIG DEAL-काऊ सेंचुरी में चिकित्सीय सेवा देगा इंडसइंड बैंक

मुजफ्फरनगर। केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जनपद में तैयार की गई काऊ सेंचुरी में पशुओं की चिकित्सीय सुविधा और उपचार के लिए इंडसइंड बैंक ने करार किया है। इसके तहत बैंक अपने सीएसआर फंड से दो साल तक काऊ संचुरी में पशु चिकित्सकों के साथ साथ मेडिकल स्टाफ और दवाईयों का प्रबंध करेगा। आज केन्द्रीय मंत्री के आवास पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस करार की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए बताया कि वो देश के दूसरे कई राज्यों में पशु कल्याण के क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की मदद सीएसआर फंडिंग से करने जा रहे हैं।

एटूजेड कालोनी स्थित अपने आवास पर केन्द्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि इंडसइंड बैंक अपने सीएसआर फंडिंग के साथ हमें दो मामलों में मदद कर रहा है, इनमें हरित प्रदेश मिल काॅपरेटिव के साथ ही जनपद के गांव कम्हेडा में निर्मित कराई गई काऊ सेंचुरी भी शामिल है। हरित प्रदेश मिल काॅपरेटिव सात जिलों के किसानों और पशुपालकों को जोड़कर उनको सुविधा एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए बनाई गयी है। यह एक मिल काॅपरेटिव है। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर और बुलंदशहर जनपद शामिल हैं। इन जिलों में डोर स्टेप सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी, इसके लिए काॅल सेंटर मुजफ्फरनगर में स्थापित किया जायेगा। किसी पशुपालक का पशु बीमार है तो वो इस काॅल सेंटर पर सूचना देगा और सूचना के आधार पर बैंक द्वारा मिल काॅपरेटिव में तय किये गये चिकित्सक पशुपालक के घर जाकर पशुओं का उपचार करेंगे। यह सुविधा आधा से एक घंटे के भीतर उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ अब इंडसइंड बैंक के द्वारा कम्हेडा में बनी काऊ सेंचुरी को भी सीएसआर फंड से मदद करने के लिए आगे या है। बैंक ने इसके लिए करार किया है। इसमें बैंक काऊ सेंचुरी में आने वाले गौवंशीय पशुओं के रखरखाव के दौरान उनके उपचार के लिए चिकित्सीय सुविधा को विकसित करेगा। इसमें बैंक दो पशु चिकित्सक, दो पैरावेट, दो फार्मासिस्ट उपलब्ध करायेगा और दो साल तक काऊ सेंचुरी में बैंक पशुओं के उपचार के लिए दवाईयों को के लिए भी सहयोग करेगा। काऊ सेंचुरी में लैब की भी सुविधा प्रदान की जायेगी। इन दोनों मामलों में बैंक द्वारा चार साल में करीब 20 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड खर्च करने की रूपरेखा बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि इंडसइंड बैंक देश का ऐसा पहला बैंक है जो एनीमल हसबेंड्री में सीएसआर फंड से मदद कर रहा है। इससे दूसरे बैंक भी प्रोत्साहित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश के खिलाफ क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

इस अवसर पर इंडसइंड बैंक और भारत फाइनेंशियल सीएसआर के प्रतिनिधि डा. प्रेमनाथ सिंह ने बताया कि बैंक अपने सीएसआर फंड से उत्तर प्रदेश के साथ हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी एनीमल हसबेंड्री में काम कर रहा है। इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। हरित प्रदेश मिल काॅपरेटिव के लिए हमने डोर स्टेप सर्विस में 20-25 पशु चिकित्सकों की टीम को लगाया है। काॅल सेंटर मुजफ्फरनगर बनाया है। अब काऊ सेंचुरी में काम करने के लिए करार किया गया है। प्रेस वार्ता के बाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बैंक के अफसरों और उद्यमियों के साथ कम्हेडा पहुंचकर काऊ सेंचुरी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां पर अंतिम कार्यों को परखा। इस दौरान भीम सैन कंसल, कुशपुरी, विपुल भटनागर के अलावा इंडसइंड बैंक के अधिकारी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नाले

दो फरवरी से काऊ सेंचुरी जाएगी पशुओं की पहली खेप, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन!

मुजफ्फरनगर। बेसहारा गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए राष्ट्रीय पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जनपद में बनाई जा रही काऊ संेचुरी अब वर्किंग मोड पर आ रही है। केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि दो फरवरी को इस काऊ सेंचुरी में जनपद से आवारा गौवंशीय पशुओं की पहली खेप भेजने की तैयारी है। करीब दस हजार पशुओं की क्षमता वाली इस काऊ सेंचुरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दूसरे बड़े नेता करने के लिए मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तो बात हो चुकी है, उन्होंने इसके लिए सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इस काऊ सेंचुरी को शुरू किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक का सफल रहा सियासी दांव, जिला पंचायत में सतेन्द्र की जीत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक का सफल रहा सियासी दांव, जिला पंचायत में सतेन्द्र की जीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ स्कूल बस हादसा: तेज रफ्तार या खराबी, पुलिस जांच में जुटी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे पर पेड़ से लटका मिला बसपा नेता के पुत्र का शवजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »