सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकार संगठनों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। सीतापुर में पत्रकार की हत्या के मामले में जिले में पत्रकार संगठनों ने आवाज उठाते हुए पीड़ित परिवार की मदद की मांग कर अलग अलग प्रदर्शन कर डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है।

जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचे पत्रकारों ने डीएम उमेश मिश्रा को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने सीतापुर जनपद में पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की निर्मम हत्या करने पर कड़ा आक्रोश प्रकट करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिलाये जाने के साथ ही सभी पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाये जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत के लिए यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पत्रकार व परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, सीतापुर प्रकरण में हत्यारों और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाये, पत्रकार के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाये। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, नरेश मित्तल, नय्यर अब्बास, शरद शर्मा, भरतवीर प्रजापति, मेहरबान खान, मुकेश कुमार, नीतीश मलिक, रचित गोयल, नीरज कुमार, नौशाद अली सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  घुड़चढ़ी पर की धांय-धांय, दोस्त की गलती से फंस गया दूल्हा

दूसरी ओर मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भी मंगलवार को पत्रकारों ने डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए सीतापुर प्रकरण की निंदा कर रोष जताया और उनको सौंपे गये ज्ञापन में सरकार से हत्यारों के साथ ही इसमें शामिल साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, पीड़ित परिवार को नौकरी, मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की विशेष व्यवस्था करने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  जाट फिल्म को टैक्स फ्री कराने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दस पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायलजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »