घुड़चढ़ी पर की धांय-धांय, दोस्त की गलती से फंस गया दूल्हा

मुजफ्फरनगर। दूल्हे द्वारा घुड़चढ़ी में खुशी जाहिर करते हुए एक साथ कई राउंड रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो में गाने के साथ दूल्हे की पिस्टल से धांय धांय की आवाज गूंज रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के खुसरोपुर गांव में 23 फरवरी को हुई घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे ने अपनी रिवॉल्वर से दनादन फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया गया है कि शादी की खुशी में दूल्हा अपूर्व त्यागी पंचमुखी मोहल्ले का निवासी है। जो घोड़ी पर सवार हुआ। इसी दौरान शादी की खुशी में उसने रिवॉल्वर निकालकर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। बाराती भी जोश में झूम रहे थे, लेकिन फायरिंग की आवाज से माहौल गरमा गया। दोस्त सत्यम चौधरी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वीडियो के साथ लिखाकृ “कॉन्ग्रेचुलेशंस डार्लिंग” वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। वीडियो वायरल होते ही चरथावल पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार की तलाश के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हर्ष फायरिंग की घटनाएं खतरनाक हो सकती हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शादी समारोह में फायरिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दूल्हे के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस था या नहीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया के व्हाट्सएप स्टेटस से उठाई गई एक वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। वीडियो में क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर के निवासी दूल्हे अपूर्व त्यागी की शादी गत 23 फरवरी की रात में संपन्न हुई थी। जिसमें शादी के दौरान हुई घुड़चढ़ी में दूल्हे अपूर्व त्यागी ने अपनी खुशी को दोस्तों के सामने खुशी जाहिर करने के लिए हाथ में पिस्तौल लहराते हुए कई फायर करते हुए वीडियो बनवाई। इस दौरान घुड़चढ़ी में धनाधन फायर होने से गांव में हमकंप मच गया। शुक्रवार देर शाम दूल्हे के दोस्त सत्यम चौधरी ने स्टेटस लगाकर वीडियो वायरल कर दिया। चरथावल थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया गया कि वीडियो संज्ञान में नहीं है। कई लोगों द्वारा हर फायरिंग की वीडियो भेजी गई है। जल्द ही वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दोषियों के विरु( कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  FILM ‘KALIA’-अब बड़े पर्दे पर नजर आयेगा कुख्यात नफीस कालिया का खौफराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  FILM ‘KALIA’-अब बड़े पर्दे पर नजर आयेगा कुख्यात नफीस कालिया का खौफ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जिन्दगी की जंग हार गया भाजपा नेता जयदेव बालियान का पुत्र उज्जवलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »