MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में क्रिकेट के रोमांच को और अधिक बढ़ाने और युवाओं को इसके प्रति आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल ;मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीगद्ध टी 20 टूर्नामेंट का सोमवार को आगाज हो ही गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल राय ने स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले मैच में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम ने अम्बा वारियर्स को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जनपद में क्रिकेट के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर पहली बार एमपीएल-टी 20 टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया। इसके लिए 15 सदस्यीय आठ टीमों पर अंतिम चयन होने के बाद ट्राफी का अनावरण हुआ और सोमवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर और शामली जनपद से खिलाड़ी लिये गये। प्रत्येक टीम को दो खिलाड़ी बाहर के जनपद से भी चुनने का अधिकार दिया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए कुल 58 खिलाड़ी शामिल किए हैं। इनमें आठ खिलाड़ी रिज़र्व रहेंगे। गेंदबाजों में कुल 48 खिलाड़ी चुने गए हैं।

सोमवार को एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी आठ टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडलायुक्त अटल राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही क्रिकेट भी खेला। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त अटल राय, डीएम उमेश मिश्रा और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानित किया। इसके पश्चात टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पहला मुकाबला अम्बा वारियर्स और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में एमएमसी की टीम ने 27 रनों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए शानदार आगाज किया। एमएमसी के गेंदबाजों ने अम्बा वारियर्स के बल्लेबाजों पर पूरा अंकुश जमाये रखा। इस दौरान मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, निदेशक मनोज पुंडीर, के साथ ही उद्यमी राकेश बिन्दल, सतीश चंद गोयल, संजय मित्तल, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, कुशल पाल सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, शिरीष वर्मा, इंदर माथुर, अजय जैन आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों पर संकटः अवैध वसूली के लिए फैक्ट्री पर हमला, दहशत में उद्यमी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उद्योगों पर संकटः अवैध वसूली के लिए फैक्ट्री पर हमला, दहशत में उद्यमीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड से निराश्रित गौवंशों को पकड़कर सेंचुरी भिजवाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में बिजली बकायादारों पर छापे, 35 कनेक्शन काटे, 4 लाख रुपये का राजस्व वसूलाजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »